ब्यूरो रिपोर्ट : महेश कुमार

बलिया, रेवती। स्थानीय थाने में मंगलवार की सायं अगामी दुर्गापूजा त्यौहार को सकुशल संपन्न कराने के पूजा कमेटी वालो के साथ अपर पुलिस अधीक्षक कृपाशंकर ने बैठक किया।उन्होंने कहा कि पुलिस ने अशान्ति फैलाने वालो को चिन्हित करते हुए अब तक सैकड़ो लोगो को पाबंद कराया है।ऐसे लोग गड़बड़ी करते पाए जाएगे तो एक लाख उनसे रिकवर किया जाएगा।एएसपी ने कहा कि

पूजा कमेटी के लोग भी पंडाल में सीसी कैमरे अवश्य लगाए ताकि आराजक तत्वो पर नजर रखा जा सके।इस मौके पर सीओ बैरिया फहीम कुरैशी,इओ नौशाद आलम,जेई बिजली विभाग आनंद बीन,एसओ संजय कुमार मिश्र के अलावे अजय लाल श्रीवास्तव,व्यापार मंडल अध्यक्ष बीरेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।



