चीफ एडिटर – अमर नाथ साहू
ब्यूरो – राकेश सदेजा

शुक्रवार को काकरमता पेट्रोल पंप के पास कई महिलाएं ऑरेंज ऑटो चलाती नजर आईं। ये महिलाएं अपने परिवार की जिम्मेदारियां संभालने और रोजी-रोटी कमाने के लिए सड़कों पर निकली हैं। सुबह से ही वे आत्मविश्वास के साथ ऑटो चलाते हुए अपने काम पर जा रही थीं।

इन महिलाओं का कहना है कि वे परिवार का पालन-पोषण करना अपनी जिम्मेदारी मानती हैं। इसके लिए वे किसी पर निर्भर रहने के बजाय खुद मेहनत करके रोजगार हासिल करना चाहती हैं।
ऑटो चलाकर होने वाली कमाई से वे घर के खर्च, बच्चों की पढ़ाई और अन्य जरूरतों को पूरा करने में मदद कर रही हैं। ये महिलाएं अपने परिवार के बेहतर भविष्य के लिए मेहनत कर रही हैं।




