HomeUncategorizedगणेशोत्सव में पर्यावरण संरक्षण का संदेश: काशी में पौधे और थैले बांटे;...

गणेशोत्सव में पर्यावरण संरक्षण का संदेश: काशी में पौधे और थैले बांटे; पॉलीथिन का उपयोग न करने का दिलाया संकल्प

चीफ एडिटर – अमर नाथ साहू
रिपोर्ट – सत्यम गुप्ता

काशी के लालबाग के राजा के दरबार से बुधवार को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। गणेशोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं को नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक और नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर के संयोजन में श्री काशी मराठा गणेश उत्सव समिति ने ‘गणपति बप्पा’ के पर्यावरण संरक्षण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आवाह्न किया।

ठठेरी बाजार स्थित शेर वाली कोठी में काशी के लालबाग के राजा प्रांगण में सदस्यों ने कपड़े के थैले और पौधे लेकर बप्पा की ओर से पर्यावरण संरक्षण की अपील की। नमामि गंगे की ओर से पौधे और कपड़े के थैले वितरित करके ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण, सिंगल यूज पॉलीथिन का उपयोग न करने, जल संरक्षण और प्रकृति से प्रेम प्रदर्शित करने का आग्रह किया गया। गंगा सेवक राजेश शुक्ला ने लोगों को जागरुक करते हुए बताया कि भगवान गणेश का उत्सव हमें आस्था के साथ-साथ प्रकृति और पर्यावरण की रक्षा करने का गहरा संदेश देता है। देश और विश्व में पर्यावरण प्रदूषण एक बड़ी चुनौती है।

भगवान गणेश को ज्ञान और कल्याण का प्रतीक माना जाता है। पर्यावरण संरक्षण पर ध्यान केंद्रित करते हुए इस त्योहार को मनाएं, जिससे एक अधिक टिकाऊ और समृद्ध राष्ट्र के निर्माण में योगदान मिल सके। आयोजन में नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला, श्री काशी मराठा गणेश उत्सव समिति के संयोजक चक्रवर्ती विजय नावड़, अध्यक्ष आनंदराव सूर्यवंशी, महामंत्री अन्ना मोरे, वरिष्ठ संरक्षक संतोष पाटिल, अशोक शिंदे, कोषाध्यक्ष हनुमान शिंदे और सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular