चीफ एडिटर – अमर नाथ साहू
मण्डल ब्यूरो – रोहित गुप्ता

वाराणसी के आराजी लाइन विकासखंड के खेवली गांव में शनिवार को अगरबत्ती, हार्पिक, फिनायल और सर्फ बनाने का प्रशिक्षण पूरा हुआ। इसके बाद हुई बैठक में प्रशिक्षण लेने वाली समूह की दीदियों ने आत्मनिर्भर बनने का संकल्प लिया।
बैठक में बताया गया कि कुल 35 दीदियों ने यह प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया है। सभी दीदियों ने खुद से दो-दो हजार रुपये लगाकर अगरबत्ती, हार्पिक, फिनायल और सर्फ बनाने का प्रोजेक्ट शुरू करने का फैसला किया है।
इस पहल का मकसद समूह की महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है।
बैठक में सभी समूहों की दीदियां मौजूद थीं। कार्यक्रम का संचालन मंजू देवी ने किया। इस मौके पर परोपकार फाउंडेशन से जुड़े बृजेश पटेल, सुनीता देवी, माया देवी, सीता देवी, सुधा राय और शिल्पी सिंह भी उपस्थित थीं। खेवली गांव के विभिन्न समूहों की अन्य दीदियां भी शामिल हुईं।
प्रशिक्षण के बाद महिलाओं में अपना काम शुरू करने को लेकर काफी उत्साह दिखा। समूह की महिलाओं ने कहा कि वे मिलकर मेहनत करेंगी और अपने परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने के साथ आत्मनिर्भर बनेंगी।



