HomeUncategorizedवाराणसी में बारिश में दीवार गिरी, युवक की मौत: मलबे में एक...

वाराणसी में बारिश में दीवार गिरी, युवक की मौत: मलबे में एक घंटे तक दबा रहा, सिर में लगी गंभीर चोट

चीफ एडिटर – अमर नाथ साहू
रिपोर्ट – सत्यम गुप्ता

Oplus_16908288

वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के खालिसपुर गांव में मंगलवार देर शाम तेज बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। पड़ोसी के घर की ईंट की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। इसकी चपेट में आने से 25 वर्षीय जिलजीत कुमार पुत्र सुवपूजन गंभीर रूप से घायल हो गया। सिर में गंभीर चोट लगने के बाद परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
ग्रामीणों के मुताबिक मंगलवार शाम क्षेत्र में मूसलाधार बारिश हो रही थी। इसी दौरान जिलजीत घर के पीछे की ओर जा रहा था। पड़ोसी के घर के पास गाय के लिए बनाई गई ईंट की दीवार तेज बारिश के बीच अचानक गिर गई।

जिलजीत कुछ समझ पाता, इससे पहले ही वह दीवार की चपेट में आ गया और मलबे में दब गया। दीवार गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।

एक घंटे की मशक्कत के बाद मलबे से निकाला

परिजनों और ग्रामीणों ने करीब एक घंटे तक मशक्कत कर मलबा हटाया और जिलजीत को बाहर निकाला। उसके सिर में गंभीर चोट लगी थी। परिजन उसे तत्काल नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। घर में मातम छा गया।

Oplus_16908288

तीन भाइयों में मंझला था जिलजीत

जिलजीत तीन भाइयों में मंझला था। वह कोचिंग पढ़ाने जाता था। इसके साथ ही परिवार के सेंटरिंग कारोबार में भी हाथ बंटाता था। परिजनों के मुताबिक वह घर के काम में सहयोग करने के साथ अपनी पढ़ाई भी जारी रखे हुए था।

अचानक हुए हादसे में बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोग भी उनके घर पहुंचे और ढांढस बंधाया।

देर रात तक घर पर रिश्तेदारों और ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही। पूरे गांव में हादसे को लेकर शोक का माहौल रहा।

पोस्टमार्टम से इनकार, रात 2 बजे अंतिम संस्कार

परिजनों ने जिलजीत के शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। इसके बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए बरैनी स्थित श्मशान घाट ले जाया गया।

मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात करीब 2 बजे जिलजीत का अंतिम संस्कार कर दिया गया। देर रात हुए अंतिम संस्कार के दौरान परिवार के लोग गमगीन रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular