HomeUncategorizedवाराणसी में बृजेश राजभर भाजपा जिलामंत्री बनेः समर्थकों में खुशी, जिला पंचायत...

वाराणसी में बृजेश राजभर भाजपा जिलामंत्री बनेः समर्थकों में खुशी, जिला पंचायत सदस्य के भी दावेदार

चीफ एडिटर – अमर नाथ साहू
यूपी हेड – अजय लखमानी

Oplus_16908288

भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए बृजेश राजभर को वाराणसी जिले में जिला मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी नेतृत्व द्वारा बृजेश राजभर पर भरोसा जताते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व दिए जाने के बाद उनके समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। बृजेश राजभर का भाजपा से जुड़ाव कोई नया नहीं है।

वह वर्ष 2011 से भाजपा के सक्रिय सदस्य के रूप में संगठन के साथ जुड़े हुए हैं। लंबे समय से पार्टी के लिए सक्रिय रूप से कार्य करते हुए उन्होंने संगठनात्मक गतिविधियों के साथ-साथ क्षेत्र में लगातार जनसंपर्क बनाए रखा है। यही वजह है कि संगठन में उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना उनके लंबे राजनीतिक सफर और सक्रियता का परिणाम माना जा रहा है।

जिला पंचायत सदस्य पद के भी प्रबल दावेदार बृजेश राजभर काशी विद्यापीठ सेक्टर नंबर-2 से जिला पंचायत सदस्य पद के प्रबल दावेदार के रूप में भी लंबे समय से चर्चा में रहे हैं। क्षेत्र में उनकी सक्रियता, लोगों से सीधा संवाद और लगातार जनसंपर्क ने उन्हें एक मजबूत दावेदार के रूप में स्थापित किया है। वाराणसी जिले में राजभर समाज के बीच बृजेश राजभर की अपनी अलग पहचान है। समाज के लोगों के बीच उनकी सक्रियता और युवाओं से जुड़ाव के कारण उन्हें राजभर समाज के चहेते युवा चेहरों में गिना जाता है।

संगठन में नई जिम्मेदारी मिलने के बाद उनकी राजनीतिक सक्रियता और प्रभाव के और बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। भाजपा द्वारा जिला मंत्री जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपे जाने को उनके समर्थक संगठन के प्रति उनकी वर्षों की निष्ठा और सक्रियता का सम्मान मान रहे हैं। अब यह जिम्मेदारी उनके लिए संगठन के प्रति अपनी भूमिका को और मजबूती से निभाने का नया अवसर होगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular