HomeUncategorizedरील बनाने को लेकर युवकों में हुआ विवाद, सिगरा पुलिस ने चार...

रील बनाने को लेकर युवकों में हुआ विवाद, सिगरा पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार:मलदहिया मार्ग पर हाथापाई का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने की कार्रवाई

चीफ एडिटर : अमर नाथ साहू

वाराणसी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हुए “मनबढ़ों का खौफ, आम नागरिक परेशान, पुलिस मौन” शीर्षक पोस्ट का संज्ञान लेते हुए सिगरा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार वायरल वीडियो थाना सिगरा क्षेत्र के मलदहिया मार्ग का है, जहां रील बनाने को लेकर चार-पांच नवयुवकों के बीच कहासुनी के बाद हाथापाई हो गई थी।

वीडियो में दिखाई दे रहे युवकों की पहचान कर पुलिस ने मौके पर मौजूद चार लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस ने सभी के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 126/135/170 के तहत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार युवकों में शनि पुत्र सूर्यभान निवासी मीरापुर बसही, थाना कैंट, हर्ष गुप्ता पुत्र नवनीत गुप्ता निवासी गोला, थाना कोतवाली, फैज खान पुत्र आसिफ खान निवासी लोहटिया, थाना कोतवाली तथा मो. नफीस पुत्र मो. नसीम निवासी कचहरी, थाना कैंट, वाराणसी शामिल हैं।

पुलिस ने बताया कि घटना के बाद क्षेत्र में शांति व्यवस्था पूरी तरह कायम है। मौके पर कानून व्यवस्था से संबंधित कोई समस्या नहीं है। पुलिस ने लोगों से सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली सूचनाओं की पुष्टि करने और किसी भी विवाद की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular