चीफ एडिटर – अमर नाथ साहू
डिस्ट्रिक ब्यूरो – राकेश वलेचा

वाराणसी की कपसेठी पुलिस ने मंगलवार को चोरी का खुलासा करते हुए एक पुराने अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से चोरी के तीन पीतल के बर्तन बरामद किए गए हैं।
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को कालिका बाजार चौकी प्रभारी मधुसूदन त्रिपाठी अपनी टीम के साथ इलाके में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मुकदमे में वांछित आरोपी सुभाष बनवासी (25 वर्ष) को पकड़ लिया। सुभाष भदोही के मोढ़ गांव का रहने वाला है।
पूछताछ में आरोपी ने मान लिया कि बरामद बर्तन चोरी के हैं। वह इन्हें बाजार में बेचने की तैयारी में था। सुभाष बनवासी पर भदोही और वाराणसी के अलग-अलग थानों में गैंगस्टर और आर्म्स एक्ट समेत 5 गंभीर केस दर्ज थे।
पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मामला दर्ज किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।



