चीफ़ एडिटर – अमर नाथ साहू
रिपोर्ट – अभिषेक सोनकर

हरहुआ ब्लॉक प्रमुख विनोद उपाध्याय ‘बब्बू’ ने आगामी 27 अगस्त को आयोजित होने वाले रक्षाबंधन उत्सव में अधिक से अधिक माताओं और बहनों की सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की है।
उन्होंने क्षेत्र के सभी ग्राम प्रधानों से आग्रह किया है कि वे अपनी-अपनी ग्राम पंचायत से कम से कम 10 माताओं और बहनों को कार्यक्रम में लेकर पहुंचें। इसका उद्देश्य आयोजन को सफल बनाना है।
आयोजकों के अनुसार, रक्षाबंधन उत्सव दो स्थानों पर आयोजित किया जाएगा। पहला कार्यक्रम सुबह 9 बजे श्री शिरडी साईं वाटिका, न्यू बहादुर मार्केट, केराकतपुर, लोहता, वाराणसी में होगा। दूसरा कार्यक्रम दोपहर 1 बजे संत श्री कच्चा बाबा मंदिर, जाल्हूपुर, वाराणसी में आयोजित किया जाएगा।
क्षेत्र के लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दोनों स्थानों पर कार्यक्रम की व्यवस्था की गई है। ग्राम प्रधानों और क्षेत्रवासियों से अपील की गई है कि वे अपनी सुविधानुसार किसी भी स्थान पर पहुंचकर आयोजन में भाग ले सकते हैं।
विनोद उपाध्याय ‘बब्बू’ ने बताया कि रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम, स्नेह और आपसी विश्वास का पर्व है। उन्होंने कहा कि ऐसे पावन अवसर पर समाज की माताओं और बहनों की सहभागिता से सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे को और मजबूती मिलेगी।
कार्यक्रम में आने वाली माताओं और बहनों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए आवागमन की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। जिन लोगों को आने-जाने के लिए साधन की आवश्यकता हो, वे अमित उपाध्याय (मोबाइल नंबर 8858823827) अथवा रामकृष्ण उपाध्याय (मोबाइल नंबर 7052113438) से संपर्क कर सकते हैं।
ब्लॉक प्रमुख ने सभी ग्राम प्रधानों, माताओं और बहनों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रक्षाबंधन उत्सव की शोभा बढ़ाएं और आयोजन को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।



