HomeUncategorizedब्रेकर तोड़ने पर विवाद, महिला घायलःवाराणसी में मारपीट के दौरान चाकू से...

ब्रेकर तोड़ने पर विवाद, महिला घायलःवाराणसी में मारपीट के दौरान चाकू से हमला

चीफ़ एडिटर – अमर नाथ साहू
यूपी हेड – अजय लखमानी

Oplus_16908288

वाराणसी के जंसा थाना क्षेत्र के सजोई गांव में ब्रेकर तोड़ने को लेकर हुए विवाद में एक महिला घायल हो गई। आरोप है कि मारपीट के दौरान महिला पर चाकू से हमला किया गया।

पीड़िता की पहचान सजोई निवासी निर्मला देवी पत्नी कल्पनाथ गुप्ता के रूप में हुई है। निर्मला देवी ने बताया कि उनके घर के पास बने ब्रेकर को सहनवाज खान और अफसर खान लोहे की रॉड से तोड़ने का प्रयास कर रहे थे। सहनवाज खान कथित तौर पर तेज रफ्तार से कार लेकर पहुंचे थे और ब्रेकर पर वाहन चढ़ने के दौरान उन्होंने गाड़ी रोक दी थी।

निर्मला देवी द्वारा इसका विरोध करने पर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि इसके बाद इसरार खान, अमन खान, रेहान खान और मुख्तार खान भी मौके पर पहुंच गए और दरवाजे पर मारपीट करने लगे। इसी दौरान इसरार खान ने कथित रूप से छोटे चाकू से हमला कर दिया, जिससे निर्मला देवी के हाथ में चोट लग गई।

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि घटना के समय सहनवाज खान नशे की हालत में था। जंसा पुलिस ने मामले में उचित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular