चीफ़ एडिटर – अमर नाथ साहू
मण्डल ब्यूरो – चन्दन रंजीत यादव

वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र के कटारी गांव से एक 19 वर्षीय छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। छात्रा मंगलवार, 18 अगस्त को सुबह स्कूल गई थी, लेकिन मां की तबीयत खराब होने का बहाना बनाकर वहां से निकल गई और घर वापस नहीं लौटी। परिजनों की शिकायत पर चोलापुर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ बीएनएस की धारा 87 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
स्कूल पहुंचने के बाद मां ने अध्यापकों को बताया कि उसकी मां की तबीयत खराब है और वह स्कूल से बाहर चली गई। दोपहर दो बजे तक जब छात्रा घर नहीं लौटी, तो परिजनों को चिंता हुई।
छात्रा के घर न पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। मां ने बताया कि उन्होंने सभी रिश्तेदारों, परिचितों और बेटी की सहेलियों से पूछताछ की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। काफी खोजबीन के बाद परिजनों ने पुलिस से संपर्क किया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए चोलापुर पुलिस ने 19 अगस्त की शाम को बीएनएस की धारा 87 के तहत मामला दर्ज किया। उप-निरीक्षक (SI) चंदन कुमार को जांच सौंपी गई है। पुलिस लापता छात्रा की तलाश में जुट गई है।



