चीफ़ एडिटर – अमर नाथ साहू
क्राइम ब्यूरो – पंकज भाटिया

मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के डांगरिया गेट के पास मंगलवार दोपहर करीब 3:30 बजे एक तेज रफ्तार आर्टिगा कार ने आगे चल रहे ट्रेलर को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में आर्टिगा कार का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार, मिर्जापुर जिले के चुनार निवासी सूर्यकांत अपनी आर्टिगा कार से भदोही की ओर से आजमगढ़ जा रहे थे। मिर्जामुराद क्षेत्र में डांगरिया गेट के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर ट्रेलर से जा टकराई।
टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी। आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और मिर्जामुराद पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल सूर्यकांत को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जक्खिनी पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
वहीं, ट्रेलर चालक की पहचान राजस्थान के अलवर निवासी राजेंद्र के रूप में हुई है। वह ट्रेलर में डिटर्जेंट पाउडर लादकर बिहार के पटना जा रहा था।




