HomeUncategorizedरिक्शे में बैठकर विश्वनाथ मंदिर पहुंचे मनोज तिवारी: बोले- दिल्ली का सांसद...

रिक्शे में बैठकर विश्वनाथ मंदिर पहुंचे मनोज तिवारी: बोले- दिल्ली का सांसद हूं, लेकिन शक्ति का केंद्र काशी

चीफ़ एडिटर – अमर नाथ साहू
ब्यूरो चीफ़ – प्रदीप साह

सावन के पवित्र महीने में बाबा काशी विश्वनाथ के दर्शन-पूजन के लिए देशभर से श्रद्धालु काशी पहुंच रहे हैं। मंगलवार को भोजपुरी फिल्म अभिनेता और सांसद मनोज तिवारी भी वाराणसी पहुंचे। रिक्शे पर बैठकर वह विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर चार पर पहुंचे।

उन्होंने बाबा काशी विश्वनाथ का विधिवत दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने परिवार की सुख-समृद्धि के साथ देश और समाज के सभी लोगों के मंगल की कामना की।
सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि काशी उनके लिए केवल एक शहर नहीं, बल्कि आस्था और ऊर्जा का केंद्र है। उन्होंने कहा काशी का कण-कण हम लोगों में प्रवाहित है। भले ही मैं दिल्ली का सांसद हूं, लेकिन मेरे लिए शक्ति का केंद्र काशी है।

मनोज तिवारी ने बताया कि उन्होंने बाबा काशी विश्वनाथ के साथ मां विंध्यवासिनी और बाबा वैद्यनाथ के भी दर्शन किए। उन्होंने बाबा विश्वनाथ के दर्शन को अद्भुत बताते हुए कहा कि भगवान विश्वनाथ सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें।

वंदे मातरम पर विपक्ष को घेरा

मनोज तिवारी ने कहा कि जो व्यक्ति वंदे मातरम का पूरा गायन नहीं कर सकता, उसके राष्ट्रभाव पर सवाल उठता है। उन्होंने कहा कि जो लोग वंदे मातरम के पूर्ण गायन का विरोध करते हैं, वे पूरी तरह भारत की भावना से जुड़े नहीं हो सकते। उनके अनुसार, राष्ट्रगीत का सम्मान देशभक्ति की भावना से जुड़ा है।

Oplus_16908288
RELATED ARTICLES

Most Popular