HomeUncategorizedकार अनियंत्रित होकर टकराई; चालक की मौतः एनएच-31 पर अचानक सामने आए...

कार अनियंत्रित होकर टकराई; चालक की मौतः एनएच-31 पर अचानक सामने आए मवेशी को बचाने में हादसा

चीफ़ एडिटर – अमर नाथ साहू
मण्डल ब्यूरो – चन्दन रंजीत यादव

Oplus_16908288

वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र में एनएच-31 पर मंगलवार देर रात सड़क हादसे में चारपहिया वाहन चालक की मौत हो गई। हादसा सड़क पर अचानक आए लावारिस मवेशी से वाहन के टकराने के बाद हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान चिरईगांव के दीनापुर निवासी अशोक कुमार (45) के रूप में हुई है। वह मंगलवार देर रात अपनी चारपहिया गाड़ी से एनएच-31 से गुजर रहे थे।

बताया जा रहा है कि अशोक कुमार वाहन से जा रहे थे। इसी दौरान सड़क के बीच अचानक एक मवेशी आ गया। वाहन की रफ्तार अधिक होने के कारण चालक नियंत्रण नहीं रख सका और गाड़ी मवेशी से टकरा गई। हादसे में अशोक कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।

राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। चौबेपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से घायल को सीएचसी नरपतपुर पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
शव मर्चरी हाउस भेजा गया

हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर अंत्यपरीक्षण के लिए शिवपुर स्थित मर्चरी हाउस भेज दिया है। चौबेपुर थाना प्रभारी अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी की जा रही है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

सड़क पर पशुओं को लेकर चिंता

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्गों पर खुले घूम रहे आवारा पशुओं को लेकर चिंता जताई है।

ग्रामीणों का कहना है कि हाईवे पर अचानक पशुओं के आ जाने से आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। उन्होंने संबंधित विभाग से इस समस्या के समाधान की मांग की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular