HomeUncategorizedनागपंचमी पर नागकूप पर उमड़े श्रद्धालुः सावन के सोमवार को अद्भुत संयोग,...

नागपंचमी पर नागकूप पर उमड़े श्रद्धालुः सावन के सोमवार को अद्भुत संयोग, काल सर्प दोष से मिलती है मुक्ति

चीफ़ एडिटर – अमर नाथ साहू
यूपी हेड – अजय लखमानी

Oplus_16908288

धर्म की नगरी काशी में सावन के सोमवार को नागपंचमी का पर्व मनाया जा रहा है। कई वर्षों बाद पड़े इस अद्भुत संयोग से नागकूप पर श्रद्धालुओं का रेला उमड़ा हुआ है। कतार जैतपुरा थाने तक लगी हुई है और भक्त कुंड में दूध लावा चढ़ाकर काल सर्प दोष से मुक्ति की नाग देवता से गुहार लगा रहे हैं।
पूरा इलाका हर-हर महादेव के जयघोष से गुंजायमान है। यहां मौजूद मंदिर में लोग भगवान शिव और नाग देवता को दूध चढ़ा रहे हैं।
स्कंद पुराण में है वर्णन

आचार्य कुंदन पांडेय ने बताया – स्कंद पुराण में वर्णित काशी का नागकूप पूरे विश्व में एकमात्र नागकूप है जहां नागपंचमी के दिन कुंड में दूध लावा चढ़ाकर नाग देवता को प्रसन्न करते हैं। काफी दूर से श्रद्धालु आज के दिन आते हैं और नागदेवता को दूध लावा चढ़ाते हैं। इस कुंड को लेकर कई कथाएं प्रचलित हैं।

कर्कोटक सर्प की तपस्या से प्रकट हुआ शिवलिंग

कुंदन पांडेय ने बताया – सबसे महत्वपूर्ण यह है कि कार्कोटक सर्प जो सर्पों के महाराजा हुआ करते थे।

उन्होंने अपनी साम्राज्य और वहां के सर्पों की सुरक्षा के लिए इसी कूप के रस्ते पाताल लोक का सफर किया था। उसी समय उन्होंने भगवान् शिव की घोर तपस्या की थी और उससे प्रसन्न होकर भगवान् शिव यहां प्रकट हुए और उसी में उन्होंने कर्कोटक को वास दिया था। जिस दिन यह हुआ था वो नागपंचमी का दिन था।

आज का दिन विशेष फलकारी

आचार्य कुंदन पांडेय ने कहा – सावन शुक्ल की पंचमी तिथि नागपंचमी के लिए जानी जाती है। इस बार यह सोमवार को पड़ रही है। भगवान् शिव को सावन और नागपंचमी दोनों प्रिय है। ऐसे में एक दिन पड़ने से आज का यह दिन विशेष फलकारी हो गया है। सुबह से ही भक्त कतारबद्ध हैं और सुख समृद्धि का वरदान मांग रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular