HomeUncategorizedवाराणसी में ट्रेन से कटकर युवक की मौतः फुलवरिया गेट नंबर 5...

वाराणसी में ट्रेन से कटकर युवक की मौतः फुलवरिया गेट नंबर 5 के पास रात 11 बजे मिला शव, पत्नी एक साल से मायके में है

चीफ़ एडिटर – अमर नाथ साहू
रिपोर्ट – अभिषेक सोनकर

Oplus_16908288

वाराणसी के कैंट थाना क्षेत्र में देर रात ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। घटना फुलवरिया रेलवे क्रॉसिंग के पास हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया। मृतक की पहचान शिवम गिरि के रूप में हुई है।

ट्रेन से गिरने की आशंका

कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक राजकिशोर पांडेय के मुताबिक, रात करीब 11 बजे मानस नगर फुलवरिया स्थित माधव जूनियर हाई स्कूल के पास एक व्यक्ति के ट्रेन से कटकर घायल होने की सूचना मिली थी। फुलवरिया चौकी इंचार्ज रोहित सिंह और सब इंस्पेक्टर शांतनु मिश्रा की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवक को अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। प्रथम दृष्टया युवक के ट्रेन से गिरने की आशंका है। हादसे में उसके दोनों पैर कट गए थे।

मोबाइल से हुई पहचान

पुलिस को मृतक के पास से मोबाइल फोन मिला। मोबाइल के जरिए परिजनों से संपर्क कर घटना की जानकारी दी गई। पुलिस के मुताबिक शिवम गिरी पेशे से ड्राइवर था। मृतक की पत्नी ने पुलिस को बताया कि उसका पति से पिछले करीब एक साल से विवाद चल रहा था। वह रामनगर स्थित अपने मायके में रह रही थी।

सुसाइड नोट नहीं मिला

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस हादसे के कारणों और घटनाक्रम की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular