चीफ़ एडिटर – अमर नाथ साहू
मण्डल ब्यूरो – चंदन रंजीत यादव

वाराणसी में नौकरी का झांसा देकर युवती के साथ 5 साल दुष्कर्म करने और उसकी अश्लील फोटो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की घटना सामने आई है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है। घटना सारनाथ थाना क्षेत्र की है टड़िया चकवीही तुलसी नगर कॉलोनी सारनाथ की रहने वाली पीड़िता ने बताया कि वह कक्षा दसवीं की परीक्षा देने के बाद अपने नानी के घर रहने लगी। उसी दौरान नौकरी की तलाश करने लगी। पड़ोस में रहने वाले विक्की चौहान से उसकी मुलाकात हुई। बातचीत की दौरान विक्की ने उसे अच्छी नौकरी दिलाने की बात कही। इंटरव्यू के लिए नवंबर 2021 में उसे अपने घर बुलाया।
इंटरव्यू के लिए घर बुलाया और रेप किया
पीड़िता ने बताया कि जब उसके घर पहुंची तो वहां आरोपी ने कमरे का दरवाजा बंद कर दिया और बोला कि मेरी बात मान लो तुम्हें अच्छी नौकरी दिलवा दूंगा।
पीड़िता ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने कहा कि शोर मचाने से आसपास के लोग जान जाएंगे और कहीं मुंह दिखाने के लायक नहीं रहोगी, इसके बाद आरोपी ने पीड़िता के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए और उसका अश्लील वीडियो बना लिए।
फिर बोला कि जब बुलाऊं तो चली आना, नहीं तो वीडियो वायरल कर दूंगा। पीड़िता ने बताया कि आरोपी के बुलाने पर वह मजबूर होकर उसके घर जाती थी। पीड़िता ने बताया कि आरोपी अक्सर उसे वीडियो कॉल करके अश्लील हरकत करता था और उसकी उसकी स्क्रीन रिकॉर्डिंग कर लेता था। एक दिन हिम्मत करके पीड़िता ने आरोपी का नंबर ब्लॉक कर दिया।
सड़क पर हाथ खींचकर मारपीट की
पीड़िता के अनुसार एक दिन वह अपनी मौसी के साथ पांडेपुर चौराहे पर खड़ी थी तभी आरोपी उसका हाथ खींचते हुए उसके साथ मारपीट किया। तब उसकी मौसी ने बीच-बचाव किया और घर जाकर पीड़िता ने सारी बातें अपनी मौसी और नानी से बताईं। पुलिस में शिकायत की। पीड़िता ने बताया कि पुलिस में शिकायत करने पर आरोपी ने दोबारा ऐसी गलती न करने की बात कही और दोनों में समझौता हो गया।
पीड़िता के अनुसार सितंबर 2025 में वह अपने पिता के साथ सूरत चली गई। इसके बाद आरोपी ने उसके परिवार वालों के मोबाइल पर उसके अश्लील वीडियो भेजने शुरू कर दिए। सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर love4733959 नामक आईडी से उसके अश्लील वीडियो को वायरल कर दिया।
रिश्त तय होने पर अश्लीलर वीडियो शेयर किया
पीड़िता ने बताया कि उसका विवाह कहीं और तय होने की जानकारी जब आरोपी को हुई तो आरोपी ने उसके होने वाले पति के मोबाइल पर भी उसके अश्लील वीडियो शेयर कर शादी तोड़ने का दबाव बनाने लगा। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस कमिश्नर से न्याय की गुहार लगाई और बताया कि आरोपी उसके अश्लील वीडियो वायरल करने की वजह से उसकी परिवार और समाज में छवि धूमिल हो रही है।
पुलिस कमिश्नर के आदेश पर सारनाथ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
थाना प्रभारी सारनाथ पंकज कुमार त्रिपाठी ने बताया कि-
” काली मंदिर के पास चौकाघाट निवासी आरोपी विक्की चौहान पुत्र आजाद चौहान को आज सुबह 9:56 बजे गिरफ्तार कर न्यायालय ले जाया गया। वहां से उसे 14 दिवस की न्यायिक रियासत में जेल भेज दिया गया।”



