HomeUncategorizedअंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर नियमित योग अपनाने का संदेशयोग केवल व्यायाम नहीं,...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर नियमित योग अपनाने का संदेशयोग केवल व्यायाम नहीं, बल्किसंतुलित जीवन का मार्ग है : राजकुमार जायसवाल

चीफ एडिटर : अमर नाथ साहू

वाराणसी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग शिक्षण संस्थान, राजनारायण पार्क (बेनीयाबाग), वाराणसी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में लोगों को नियमित योग अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। संस्थान के संस्थापक राजकुमार जायसवाल ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हम सभी को यह संदेश देता है कि योग को अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाकर परिवार, समाज और राष्ट्र को स्वस्थ एवं खुशहाल बनाया जा सकता है।


उन्होंने कहा कि नियमित योग सभी आयु वर्ग के लोगों, विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वस्थ और सक्रिय जीवनशैली अपनाने का प्रभावी माध्यम है। योग शारीरिक फिटनेस, मानसिक स्वास्थ्य, भावनात्मक मजबूती तथा जीवन की गुणवत्ता को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।


राजकुमार जायसवाल ने बताया कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि संपूर्ण स्वास्थ्य, माइंडफुलनेस और संतुलित जीवन का मार्ग है। आज विश्वभर में करोड़ों लोग योग के लाभों को स्वीकार कर रहे हैं। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है कि वह नियमित रूप से योग को अपने जीवन में शामिल करे और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक बनाए।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों से योग को जन-जन तक पहुंचाने तथा स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular