HomeUncategorizedवाराणसी पुलिस की बड़ी कार्रवाई : चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार,...

वाराणसी पुलिस की बड़ी कार्रवाई : चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

चीफ एडिटर : अमर नाथ साहू

वाराणसी। थाना कोतवाली पुलिस को चोरी की घटना के खुलासे में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने चोरी की वारदात में शामिल तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से चोरी का साउंड बॉक्स, छह सफेद धातु की पायल तथा चोरी के माल की बिक्री से प्राप्त 200 रुपये नकद बरामद किए हैं।

पुलिस आयुक्त वाराणसी के निर्देश पर अपराध एवं चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस उपायुक्त काशी ज़ोन, अपर पुलिस उपायुक्त काशी ज़ोन तथा सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर मच्छोदरी पार्क क्षेत्र से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्तों में युसुफ वसीम उर्फ फैजू निवासी कज्जाकपुरा, मोहम्मद आरिफ उर्फ मोंटी निवासी बड़ी पियरी तथा गोपाल प्रसाद गुप्ता निवासी गोलगड्डा शामिल हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर एक सूने मकान को निशाना बनाकर घर में घुसकर लैपटॉप, कैमरा, ज्वैलरी और साउंड बॉक्स चोरी किया था। चोरी के बाद सामान आपस में बांट लिया गया था।

पुलिस के अनुसार चोरी का साउंड बॉक्स बिक्री के लिए मोंटी को दिया गया था, जबकि ज्वैलरी गोपाल प्रसाद को बेच दी गई थी। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का सामान बरामद कर लिया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

बरामदगी
01 अदद साउंड बॉक्स
06 अदद सफेद धातु की पायल
चोरी के माल की बिक्री से प्राप्त 200 रुपये नकद
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक दया शंकर सिंह, उपनिरीक्षक हिमांशु कुमार, राहुल गुप्ता, अमन सिंह सहित थाना कोतवाली की पुलिस टीम शामिल रही।

RELATED ARTICLES

Most Popular