HomeUncategorizedशादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, सिगरा...

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, सिगरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

चीफ एडिटर : अमर नाथ साहू

वाराणसी। थाना सिगरा पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गुरुवार को मालगोदाम रोड क्षेत्र से दबोचा। आरोपी के खिलाफ थाना सिगरा में बीएनएस की धारा 69 के तहत मुकदमा दर्ज था।
पुलिस आयुक्त के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त काशी जोन, अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन तथा सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सिगरा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान संदीप मौर्या (26 वर्ष) पुत्र दिनेश प्रसाद मौर्या निवासी कवि टोला मच्छरहट्टा, थाना रामनगर, वाराणसी के रूप में हुई है।

ऐसे हुई थी पहचान और बढ़ी नजदीकियां

पीड़िता, जो खोजवा क्षेत्र की रहने वाली बताई गई है, की मुलाकात आरोपी से गुरुधाम-दुर्गाकुंड क्षेत्र में हुई थी। आरोपी ई-रिक्शा चलाता था और इसी दौरान दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई। आरोप है कि आरोपी ने युवती को शादी का भरोसा देकर मलदहिया स्थित एक गेस्ट हाउस में कई बार शारीरिक संबंध बनाए।
पीड़िता का आरोप है कि मार्च 2026 में उसे गर्भवती होने की जानकारी हुई। इसी बीच फरवरी माह में उसकी शादी पियरी निवासी एक युवक से हो चुकी थी। शादी के बाद गर्भवती होने की जानकारी मिलने पर पति ने उसे अपने साथ रखने से इनकार कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने आरोपी संदीप मौर्या से शादी करने की बात कही, लेकिन उसने भी इंकार कर दिया।
इसके बाद पीड़िता ने थाना सिगरा में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी की तलाश शुरू की थी।

पुलिस टीम को मिली सफलता

मुखबिर की सूचना पर थाना सिगरा पुलिस ने आरोपी को मालगोदाम रोड के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम

प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्र,
वरिष्ठ उपनिरीक्षक इन्द्रकांत मिश्रा,
कांस्टेबल अनिल कुमार पटेल,
कांस्टेबल नागेन्द्र कुमार सिंह मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular