HomeUncategorizedसिगरा पुलिस ने अतिक्रमणकारियों पर की शख्त कार्यवाही, एक दर्जन ठेले गए...

सिगरा पुलिस ने अतिक्रमणकारियों पर की शख्त कार्यवाही, एक दर्जन ठेले गए नगर निगम, नवागत इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा ने दी हिदायत

चीफ एडिटर : अमर नाथ साहू

वाराणसी। बनारस के सिगरा थाना क्षेत्र में सुगम यातायात और सार्वजनिक मार्गों को अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए सिगरा पुलिस ने विशेष अभियान चलाया है। सड़क पर ठेले लगाकर और अवैध कब्जे कर रास्ता बाधित करने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्ती से हटाने की कार्रवाई की है।

सिगरा क्षेत्र में नगर निगम के साथ मिलकर नालों और पटरियों पर किए गए स्थायी व अस्थायी निर्माण को हटाने के लिए बुलडोजर कार्रवाई भी की है।

बताते चलें कि थाना सिगरा पुलिस द्वारा इंग्लिशिया लाइन खटिकाना के पास ठेलों से किए गए अतिक्रमण को नगर निगम के सहयोग से हटवाया गया। नवागत थाना प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्रा ने अतिक्रमणकारियों को
हिदायत दी है कि भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति न हो नहीं तो विधिक कार्रवाई की जाएगी। लगभग एक दर्जन ठेलों को नगर निगम भेजवाया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular