HomeUncategorizedगुडवर्क : सिगरा पुलिस ने गुमशुदा व्यक्ति को महज 16 घण्टे में...

गुडवर्क : सिगरा पुलिस ने गुमशुदा व्यक्ति को महज 16 घण्टे में खोजकर परिजनों को सकुशल किया सुपुर्द, परिवार में हर्ष

चीफ एडिटर : अमर नाथ साहू

वाराणसी। पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देश पर गुमशुदा व्यक्तियों/वस्तुओं की बरामदगी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत श्रीमान् पुलिस उपायुक्त जोन काशी कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन व श्रीमान् अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी कमिश्नरेट वाराणसी के पर्यवेक्षण में व श्रीमान् सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज व प्रभारी निरीक्षक थाना सिगरा के नेतृत्व में थाना सिगरा पुलिस टीम द्वारा दिनांक 05/05/2026 को पंजीकृत गुमशुदगी के संबंध में प्राप्त प्रार्थना पत्र पर त्वरित कार्यवाही करते हुए गुमशुदा व्यक्ति उम्र करीब 34 वर्ष को दिनांक- 06.05.2026 को सूचना के मात्र 16 घण्टे में सर्विलांस, सीसीटीवी व सोशल मीडिया की सहायता से बरामद कर परिजनों को सकुशल सुपुर्द किया गया। गुमशुदा व्यक्ति को पाकर परिवार जनों द्वारा सिगरा पुलिस को धन्यवाद करते हुए कमिश्नरेट वाराणसी पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा किया गया।

सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम का विवरण :

  1. संजय कुमार मिश्र प्रभारी निरीक्षक थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी ।
  2. उ.नि. अभय कुमार गुप्ता थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी।
  3. म.उ.नि. काजोल थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी।
  4. म.का. रीमा थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी ।
RELATED ARTICLES

Most Popular