HomeUncategorized16 लाख दीयों की रोशनी से जगमग होगा गंगा का किनारा, लेजर...

16 लाख दीयों की रोशनी से जगमग होगा गंगा का किनारा, लेजर लाइट एंड साउंड शो के साथ शानदार आतिशबाजी का नजारा

चीफ एडिटर : अमर नाथ साहू
मण्डल ब्यूरो : चन्दन रंजीत यादव

वाराणसी: काशी की विश्व प्रसिद्ध देव दीपावली इस बार भी खास होगी। 16 लाख दीयों की रोशनी से गंगा का किनारा आलोकित होगा। वहीं लेजर, लाइट एंड साउंड शो के साथ शानदार आतिशबाजी का नजारा दिखेगा। इस अलौकिक पल का साक्षी बनने के लिए दुनियाभर से पर्यटक वाराणसी आते हैं।

देव दीपावली पर घाटों पर 16 लाख दीये जलाए जाएंगे। इसमें एक लाख गोबर के दीये शामिल हैं। घाटों के साथ ही मंदिरों, सरोवरों, तालाबों पर भी दीपोत्सव होगा। पर्यटन विभाग की ओर से देव दीपावली की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। स्थानीय समितियों, प्रशासन और काशी वासियों की ओर से घाटों पर दीये जलाए जाते हैं।

इस बार 11 लाख दीये प्रशासन जलवाएगा। वहीं 5 लाख दीये स्थानीय लोगों की ओर से जलाए जाएंगे। गंगा महोत्सव में होने वाले कार्यक्रमों की शुरुआत शाम पांच बजे से होगी, जो देर रात तक चलेगा। घाटों पर सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा।

गाइडलाइन के मुताबिक चलेंगी नौकाएं…
देव दीपावली पर नौका संचालन को लेकर भी गाइडलाइन जारी की जाएगी। नौकाएं निर्धारित लेन में ही चलेंगी। लाइफ जैकेट के साथ ही पर्यटक नौका पर सवार होंगे। वहीं नाविक क्षमता से अधिक सवारी नहीं बैठा सकेंगे।।।

RELATED ARTICLES

Most Popular