HomeUncategorizedकाशी में 5 किमी लंबी कतार, 40 घंटे से इंतजारः संतान प्राप्ति...

काशी में 5 किमी लंबी कतार, 40 घंटे से इंतजारः संतान प्राप्ति के लिए देश-विदेश से लोलार्क कुंड पहुंचे श्रद्धालु

यूपी हेड : अमर नाथ साहू
रिपोर्ट : सत्यम् गुप्ता

वाराणसी । लोलार्क षष्ठी पर संतान प्राप्ति की कामना से 22 घंटों के इंतजार के बाद लोलार्क कुंड में आधी रात्रि से स्नान शुरू हो गया। सबसे पहले 51 डमरूओं के वादन से आरती की गई और फिर धीरे-धीरे श्रद्धालुओं के जत्थे को कुंड में छोड़ा गया।

इस स्नान के लिए एक दिन पहले से ही देश के विभिन्न जिलों से आए श्रद्धालु लोलार्क कुंड से पांच किलोमीटर के दायरे में लगाई गई बैरिकेडिंग में कतारबद्ध हो गए। गुरुवार की मध्यरात्रि के बाद से ही लोलार्क कुंड में स्नान का सिलसिला शुरू हो गया। करीब 5 Km के दायरे में 2 लाख से अधिक लोगों की भीड़ पहुंच चुकी है।

गुरुवार की मध्यरात्रि के बाद षष्ठी तिथि में स्नान आरंभहुआ। अधिकांश लोग उदया तिथि की मान्यता के अनुसार सूर्योदय के बाद कुंड में डुबकी लगाने पहुचे। लोलार्क कुंड में स्नान के लिए दंपती बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, महाराष्ट्र, बंगाल, नेपाल सहित आसपास के जिलों से काशी पहुंचे हैं।

लोलार्क कुंड एक खड़े कुएं से जुड़ा हुआ और उसमें उतरने के लिए तीन तरफ से सीढियां हैं। मान्यता है कि 50 फीट गहरे और 15 फीट चौड़े इस कुंड में लोलार्क षष्ठी पर स्नान से निसंतान दंपती की सूनी गोद भर जाती है। लोलार्क कुंड से जुड़ी मान्यताओं के कारण ही हर साल यहां स्नान करने के लिए बड़ी संख्या में लोग आते हैं। इस बार भी सवा लाख से डेढ़ लाख लोगों के आने की संभावना है। आस्था और विश्वास की डुबकी मात्र से सूनी गोद में किलकारी गूंजती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular