यूपी हेड : अमर नाथ साहू
मण्डल ब्यूरो चीफ : अजय लखमानी

वाराणसी प्रभारी निरीक्षक कैण्ट टीम द्वारा आपरेशन चक्रव्यूह के तहत चेकिंग में अंर्तजनपदीय मोबाइल चोर व चोरी के 06 अदद मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त प्रताप सिंह यादव पुत्र छोटे लाल यादव निवासी ग्राम दलपतपुर दुवारी थाना गजनेर कानपुर देहात। आपको बताते चलें कि उक्त को 25 अगस्त को चंद्रिका देवी मंदिर शक्ति मार्ग रोड के पास से कैंट पुलिस ने धर-दबोचा। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक शिवाकान्त मिश्र थाना कैण्ट कमि. वाराणसी, उप निरीक्षक प्रवेश कुंतल, उप निरीक्षक अभिषेक सिंह, कांस्टेबल आशीष मिश्राव कांस्टेबल नागेन्द्र सम्मिलित रहे।



