यूपी हेड : अमर नाथ साहू
मण्डल ब्यूरो चीफ : अजय लखमानी

काशी। वाराणसी में गुरुवार की रात एक युवक की हत्या कर दी गई। घर के बाहर सो रहे युवक का धारदार हथियार से गला रेता गया है। हत्या की वारदात को अंजाम देकर हमलावर फरार हो गए। वहीं घर के बाहर निकले परिजनों ने शव खून से लथपथ पाया।
शव देखकर परिवार में हड़कंप मच गया, इसके बाद परिजनों ने चौबेपुर पुलिस को घटना की जानकारी दी।
एसीपी सारनाथ समेत और अधिकारी भी मौके पर पहुंचे,

परिजनों-ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। प्रारंभिक जांच की जा रही है। पुलिस ने शव को पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए शिवपुर में भेजा दिया है। गांव में पुलिस फोर्स तैनात है। घटना सिंघवार गांव की है।
गुरुवार रात अनिल भारती (32) पुत्र छोटेलाल भारती रोज की तरह रात का भोजन करने के बाद घर के बाहर पेड़ के नीचे सोने गया था। आधी रात बाद अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से उसके गले पर वार कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। उसकी चीख सुनकर परिजन घर से बाहर आए, आनन फानन में परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे तत्काल पं. दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अनिल दो भाइयों में छोटा था।

बताया जा रहा है कि अनिल की शादी महज 4 महीने पहले हुई थी और उसकी पत्नी इस समय मायके में है। घटना से परिजनों और गांव में मातम पसरा हुआ है।



