HomeUncategorizedNH 28 पर अर्टिगा-ऑटो की टक्कर में दो लोग घायलः वाराणसी के...

NH 28 पर अर्टिगा-ऑटो की टक्कर में दो लोग घायलः वाराणसी के कटारी में हुआ हादसा, पुलिस जांच में जुटी

चीफ एडिटर – अमर नाथ साहू
मण्डल ब्यूरो – रोहित गुप्ता

Oplus_16908288

वाराणसी में एनएच-28 पर कटारी के पास मंगलवार को एक अर्टिगा कार और ऑटो की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि आसपास मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। इस हादसे में दो लोगों को मामूली चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों की मदद की।

जानकारी के मुताबिक, अर्टिगा कार आजमगढ़ की तरफ से आ रही थी। कटारी के पास अर्टिगा और ऑटो की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर से दोनों गाड़ियों को नुकसान पहुंचा। हादसे की खबर मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और घायलों को संभाला।

स्थानीय लोगों का कहना है कि एनएच-28 पर गाड़ियों का आना-जाना लगातार लगा रहता है, जिससे यहां अक्सर हादसे होने का डर बना रहता है। लोगों ने गाड़ी चलाने वालों से अपील की है कि हाईवे पर गाड़ी चलाते समय रफ्तार पर काबू रखें और पूरी सावधानी बरतें।

हादसे में घायल हुए दोनों लोगों को हल्की चोटें आईं, जिससे कोई बड़ा नुकसान होने से बच गया। घटना के बाद कुछ देर के लिए मौके पर लोगों की भीड़ लगी रही। पुलिस को घटना की सूचना दी गई है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular