HomeUncategorized24 लाख से अधिक के गबन का मामला, 11 कर्मचारियों पर मुकदमा

24 लाख से अधिक के गबन का मामला, 11 कर्मचारियों पर मुकदमा

चीफ एडिटर : अमर नाथ साहू
डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर : धनेश बदलानी

वाराणसी: ग्रामीण महिलाओं को लोन उपलब्ध कराने वाली स्पंदना स्फूर्ती फाइनेंशियल लिमिटेड में करोड़ों के लेन-देन के बीच बड़ा घोटाला सामने आया है। कंपनी की तीन शाखाओं शिवपुर, आशा और चौबेपुर में कुल 24.18 लाख रुपये गबन का मामला उजागर हुआ है। कंपनी के क्लस्टर मैनेजर वसीम अहमद की तहरीर पर 11 कर्मचारियों के खिलाफ धोखाधड़ी और गबन की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

महिला ग्राहकों ने कलेक्शन संबंधी अनियमितताओं की शिकायत की थी, जिसके बाद कंपनी की टीम ने फील्ड विजिट की। जांच में पाया गया कि कई कर्मचारियों ने निर्धारित प्रक्रिया का पालन न करते हुए कलेक्शन की राशि कंपनी के खाते में जमा नहीं की।

ऑडिट टीम द्वारा की गई विस्तृत जांच में शिवपुर शाखा के ब्रांच मैनेजर अनुज कुमार, लोन अधिकारी रविशंकर, अंकुश मौर्या, राहुल सिंह, विनय कुमार यादव और चंद्रन कुमार सिंह पर 16 लाख 56 हजार रुपये गबन का आरोप पाया गया। आशा शाखा के कर्मचारी राहुल मोदनवाल, विशाल भारद्वाज और विशाल मिश्र ने 4.60 लाख रुपये की राशि अपने पास रख ली। वहीं चौबेपुर शाखा के राहुल कुमार यादव और शिवम सिंह ने तीन लाख रुपये गबन किए।

थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि सभी 11 कर्मचारियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस टीम अब यह भी पता लगा रही है कि गबन में कोई और व्यक्ति शामिल तो नहीं है।।।

RELATED ARTICLES

Most Popular