चीफ एडिटर : अमर नाथ साहू
ब्यूरो चीफ : राकेश सदेजा

वाराणसी: कैंटोनमेंट क्षेत्र के होटल टाउन हाउस में सेक्ट रैकेट चल रहा था। पुलिस ने छापेमारी में चार युवतियों को अलग-अलग कमरों से आपत्तिजनक हाल में पकड़ा। एक रशियन युवती समेत होटल का मैनेजर मौके से फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके से फिंगर प्रिंट समेत अन्य साक्ष्य इकट्ठा किए। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पकड़ी गई युवतियां कोलकाता और दिल्ली की निवासी बताई जा रही हैं।
पुलिस को सूचना मिली थी कि होटल टाउन हाउस में देह व्यापार का अवैध धंधा चल रहा है। इस पर पुलिस एक्टिव हो गई। पुलिस टीम ने होटल में छापेमारी की। इससे खलबली मच गई। पुलिस ने 4 युवतियों को अलग-अलग कमरों से आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। इसके बाद मौका पाकर होटल मैनेजर पुलिस को देखकर पीछे के दरवाजे से भाग गया। पकड़ी गई युवतियों ने एक रशियन युवती के भी होटल में मौजूद होने की जानकारी दी।
उक्त युवती ने खुद को होटल के एक कमरे में बंद कर लिया। इसके बाद पुलिस ने दरवाजे का लॉक तोड़वाया, लेकिन तब तक वह कमरे से भाग गई थी। माना जा रहा है कि कमरे की खिड़की से वह भागी है। पुलिस उसको तलाश रही है। एडीसीपी नीतू कात्यान ने बताया कि वाराणसी के रहने वाले पीयूष जायसवाल ने चार होटलों में OYO की फ्रेंचाइजी ले रखी है। इसमें होटल टाउन हाउस भी शामिल है। इसमें गाजीपुर निवासी उमेश यादव को मैनेजर बनाया गया था।
पुलिस को देखते ही होटल का मैनेजर फरार हो गया। पुलिस ने OYO होटल मैनेजर अमन राय को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जब होटल के कमरों में पहुंची। अलग-अलग कमरों 4 लड़कियां आपत्तिजनक हालत में मिली। कमरों से कई आपत्तिजनक चीजें भी मिली है। पुलिस को देखकर युवतियां चीखने चिल्लाने लगी। बाद में छोड़ने की गुहार करने लगी।
होटल में फोरेंसिक टीम मौके पर बुलाई गई। टीम ने सभी जगह फिंगर प्रिंट लिए हैं। रशियन युवती जिस कमरे में मौजूद थी, उस कमरे में भी फिंगर प्रिंट और साक्ष्य इकट्ठा किए। पुलिस विदेशी युवती की पहचान और भारत में वीजा की अवधि के बारे में जानकारी करने में जुटी है। होटल में संदिग्ध हाल में पकड़ी गई युवतियां मूल रूप से दिल्ली और कोलकाता की निवासी हैं। इसमें से 3 कोलकाता और एक दिल्ली की रहने वाली है। दिल्ली की युवती कॉल सेंटर में जॉब करती हैं, जबकि बंगाली युवतियां अपने फैमिली बिजनेस में शामिल हैं।।।



