HomeUncategorizedसीसीटीवी फुटेज की मदद से सिगरा पुलिस ने 2 घंटे में बरामद...

सीसीटीवी फुटेज की मदद से सिगरा पुलिस ने 2 घंटे में बरामद किया 12 वर्षीय गुमशुदा बालक, परिजनों को सौंपा सकुशल

चीफ एडिटर : अमर नाथ साहू

वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र की लल्लापुरा चौकी पुलिस ने तत्परता और सक्रियता का परिचय देते हुए महज दो घंटे के भीतर गुम हुए 12 वर्षीय बालक को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 31 अगस्त 2026 की रात्रि करीब 2 बजे सूचना मिली कि हुकुलगंज पाण्डेयपुर निवासी राकेश सिंह की पत्नी शची सिंह का पुत्र अंश सिंह (उम्र करीब 12 वर्ष) पितृकुंडा, लल्लापुरा क्षेत्र से अचानक लापता हो गया है। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी लल्लापुरा, महिला उप निरीक्षक प्रीति कुमारी गुप्ता मय हमराह पुलिसकर्मियों के साथ तत्काल मौके पर पहुंचीं और बच्चे की तलाश शुरू की।

पुलिस टीम ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालते हुए सुराग जुटाए और कड़ी मशक्कत के बाद मात्र दो घंटे के अंदर बालक अंश सिंह को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद बच्चे को उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

बेटे के सकुशल मिलने पर परिजनों ने सिगरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई और मानवीय पहल की सराहना की। वहीं, पुलिस अधिकारियों ने कहा कि गुमशुदा व्यक्तियों की बरामदगी के लिए पुलिस सदैव तत्पर है और सूचना मिलते ही प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जाती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular