चीफ एडिटर : अमर नाथ साहू
मण्डल ब्यूरो : चन्दन यादव

वाराणसी। पुलिस आयुक्त महोदय कमिश्नरट वाराणसी द्वारा कमिश्नरेट में होने वाली घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन में श्रीमान् पुलिस उपायुक्त, काशी जोन, कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में व अपर पुलिस उपायुक्त, काशी जोन, कमिश्नरेट वाराणसी के पर्यवेक्षण व सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज व प्रभारी निरीक्षक सिगरा के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना सिगरा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-0495/2025 धारा- 60 आबकारी अधिनियम थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी से सम्बन्धित अभियुक्त शिवानन्द गिरी पुत्र दयानन्द गिरी निवासी ग्राम अस्थामा थाना अस्थामा, जिला नालंदा बिहार उम्र 22 वर्ष को पिलर नं0 42 के सामने वाली गली चौकी रोडवेज के पीछे ट्रांसफार्मर के पास थाना सिगरा क्षेत्र से दिनांक 28/12/2025 को गिरफ्तार किया गया। तथा अभियुक्त के कब्जे से 60 अदद देशी शराब पाउच विन्डीज लाईम देशी शराब तीव्र (मसालेदार) मात्रा 200 ml/ पाउच कुल-12 लीटर बरामद हुआ। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सिगरा पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घटना का विवरणः- दिनांक 28.12.2025 को थाना सिगरा पुलिस बल नव वर्ष के आने वाले त्यौहार के
दृष्टिगत देखभाल क्षेत्र, चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति वाहन में मामूर होकर आन्ध्रापुल की तरफ जा रहे थे। तभी मुखबिर खास मौके पर आया और बताया कि 01 व्यक्ति पिलर नं0 42 के सामने वाली गली चौकी रोडवेज के पीछे ट्रांसफार्मर के पास सफेद रंग के झोला में शराब लेकर खड़ा है। उक्त सूचना पर विश्वास कर के पुलिस वाले मय मुखबिर के कर्मचारीगण को साथ पिलर नं0 42 के सामने वाली गली चौकी रोडवेज के पीछे ट्रांसफार्मर के पास पहुँचे तभी मुखबिर खास ने दूर से ही बताया कि वह व्यक्ति जो सफेद रंग का झोला लिया है जिसमें शराब है। मुखबिर द्वारा बताये गये व्यक्ति की तरफ हम पुलिस वाले बढे पुलिस वालों को आता देखकर भागना चाहा कि पुलिस वालों हिकत अमली से दौड़ाकर उक्त व्यक्ति को पकड़ लिये।
विवरण पूछतांछ- गिरफ्तारशुदा अभियुक्त से नाम व पता पूछने पर अपना नाम शिवानन्द गिरी पुत्र दयानन्द गिरी निवासी ग्राम अस्थामा थाना अस्थामा, जिला नालंदा बिहार बताया तथा पकड़े गये व्यक्ति से भागने का कारण पूछा गया तो बता रहा है कि मेरे पास देशी शराब पाउच विन्डीज लाईम देशी शराब तीव्र (मसालेदार) मात्रा 200 ml/ पाऊच कुल-12 लीटर है, जिसे बिहार राज्य में ले जाकर दोगुना दाम में बेंचता हूँ आप लोगों को देखकर पकड़े जाने के डर से भाग रहा था किन्तु पकड़ा गया।
सम्बन्धित अभियोग- मु0अ0सं0- 0495/2025 धारा- 60 आबकारी अधिनियम थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी
गिरफ्तारी व बरादमगी का दिनांक व स्थान-स्थान- पिलर नं0 42 के सामने वाली गली चौकी रोडवेज के पीछे ट्रांसफार्मर के पास थाना सिगरा क्षेत्र, दिनांक 28/12/2025
गिरफ़्तार अभियुक्त का नाम पता उम्र उम्र शिवानंद गिरी पुत्र दयानन्द गिरी निवासी ग्राम अस्थामा थाना
अस्थामा, जिला नालंदा बिहार उम्र 22 वर्ष ।
बरामदगी का विवरण-
60 अदद देशी विन्डीज लाईम मात्रा 200 ml पाउच (मात्रा करीब 12 लीटर)
गिरफ्तार/सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
- संजय कुमार मिश्र प्रभारी निरीक्षक थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी।
- उ0नि0 श्री कुमार गौरव सिंह चौ०प्र० रोडवेज थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी।
- म0उ0नि0 कुसुम जायसवाल थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी।
- हे0का0 राम समुझ यादव थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी।
- हे0का0 उमेश चन्द्र भारती थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी।
- का0 कर्मजीत यादव थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी।
- हे0का0 जितेन्द्र कुमार सिंह थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी।



