HomeUncategorizedरसड़ा में आम आदमी पार्टी (आप) ने मनाई सावित्रीबाई फुले की जयंती,...

रसड़ा में आम आदमी पार्टी (आप) ने मनाई सावित्रीबाई फुले की जयंती, फुले की राह पर चलने को हुए संकल्पित

ब्यूरो रिपोर्ट : रवि प्रताप आर्य

बलिया। नारी सशक्तिकरण की प्रतीक और देश की पहली महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले को शनिवार को
आम आदमी पार्टी के जिला महासचिव अंजनी कुमार तिवारी के नेतृत्व में रसड़ा-सुलुई ग्राम सभा में जयंती कार्यक्रम के तहत उन्हें नमन किया गया। इस अवसर पर पार्टी के कार्यकर्त्ताओं व पदाधिकारियों


ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। आप पार्टी के लोगों ने समाज में शिक्षा, समानता व महिला अधिकारों के लिए सावित्रीबाई फुले के योगदान को याद किया। श्री तिवारी ने कहा कि समाज में शिक्षा का स्तर बढ़ेगा तभी समाज तरक्की की राह पर आगे बढ़ेगा और इससे ही देश का विकास संभव है। जिला महासचिव ने कहा कि माता सावित्रीबाई फुले जी ने उस दौर में लड़कियों की शिक्षा की अलख जगाई थी, जब समाज का बड़ा हिस्सा महिलाओं को पढ़ाने-लिखाने के खिलाफ था।

सावित्रीबाई फुले का जीवन इस बात का प्रमाण है कि शिक्षा ही सामाजिक बदलाव का सबसे मजबूत हथियार है। माता सावित्रीबाई फुले जी ने न केवल शिक्षा क्षेत्र में क्रांतिकारी कार्य किया, बल्कि जाति और लिंग आधारित भेदभाव का भी निर्भीकता पूर्वक संघर्ष किया। कहा कि आज जरूरत है कि सरकार सिर्फ जयंती तक सीमित न रहे, बल्कि शिक्षा, महिला शिक्षा और सामाजिक न्याय को लेकर अपनी सोच को समुदायों में शामिल करें। माता सावित्रीबाई फुले जी ने यह साबित कर दिया कि बदलाव की शुरुआत साहस से होती है। कहा कि महिलाओं, गरीबों को समान अवसर देना ही सावित्रीबाई फुले को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

इस मौक़े पर महिला मोर्चा अध्यक्ष सुमन देवी, ब्लॉक अध्यक्ष रसड़ा वशिष्ठ नारायण तिवारी, डॉ. बी एन पांडे, शिवमंगल राम, मुन्ना पासवान, राजकुमार जायसवाल ,तृप्ति त्रिपाठी, प्रिया त्रिपाठी, श्वेता त्रिपाठी, सितारा देवी, देवंती देवी, पुष्पा देवी, मीना देवी, बिंदु देवी ,राधिका देवी, फुलेश्वरी देवी, शोभा देवी, इंद्रावती देवी ,मुस्कान, राजकुमारी, अंकुर तिवारी, त्रिलोकी, राजा पासवान व अरुण तिवारी ने माता सावित्रीबाई फुले के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ ही अपने विचारों को प्रस्तुत कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

RELATED ARTICLES

Most Popular