HomeUncategorizedसावन के सोमवार के पहले 12 मांस-मछली की दुकानें ध्वस्त: नगर निगम...

सावन के सोमवार के पहले 12 मांस-मछली की दुकानें ध्वस्त: नगर निगम ने अवलेशपुर में चलाया अभियान, 8 जालियां जब्त

चीफ़ एडिटर – अमर नाथ साहू
रिपोर्ट – सत्यम गुप्ता

सावन माह में नगर निगम क्षेत्र में मांस-मछली की बिक्री पर नगर निगम ने रोक लगाई है। रोक के बावजूद हो रहे व्यापार पर लगातार निगम की टीम नकेल कस रही है। शनिवार शाम चितईपुर थानाक्षेत्र के अवलेशपुर इलाके में 12 मांस-मछली की दुकानों को नगर निगम की टीम ने नष्ट करवा दिया।
जेसीबी लगाकर सभी अवैध दुकानें तोड़ दीं। 8 मुर्गा रखने की जालियां भी जब्त की गईं।
पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी ने मौके पर मौजूद लोगों को सख्त हिदायत दी है की यदि दोबारा दुकानों का संचालन हुआ तो जुर्माने के साथ ही साथ विधिक कार्रवाई भी की जाएगी।
पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी ने मौके पर मौजूद लोगों को सख्त हिदायत दी है की यदि दोबारा दुकानों का संचालन हुआ तो जुर्माने के साथ ही साथ विधिक कार्रवाई भी की जाएगी।

अवलेशपुर में चलाया बड़ा अभियान

सावन के पवित्र महीने के दृष्टिगत नगर क्षेत्र में मांस, मछली और मुर्गे की दुकानों के संचालन पर लगाए गए प्रतिबंध का सख्ती से अनुपालन कराने के लिए नगर निगम प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। जनभावनाओं और धार्मिक पवित्रता को ध्यान में रखते हुए बनाए गए नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ शनिवार को निगम की टीम ने शहर भर में बड़ा अभियान चलाया।
नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल के निर्देश पर नगर निगम की पशु विभाग और प्रवर्तन टीम ने चितई पुर थानाध्यक्ष और पुलिस बल के साथ अवलेशपुर क्षेत्र में कड़ा रुख अपनाते हुए अवैध रूप से संचालित 12 दुकानों को जेसीबी के माध्यम से ध्वस्त कर दिया। इसके साथ ही मौके से आठ जालियां भी जब्त की गईं।

दोबारा किया नियम का उल्लंघन तो होगी सख्त कार्रवाई

नगर निगम की टीम ने इसके अलावा शहर के अलग-अलग संवेदनशील इलाकों में भी औचक निरीक्षण अभियान चलाया। पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डा विजय अमृतराज ने बताया कि आने वाले दिनों में भी शहर के अलग-अलग वार्डों और मुख्य बाजारों में इस तरह का औचक निरीक्षण अभियान लगातार जारी रहेगा।

उन्होंने दुकानदारों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि यदि कोई दुकानदार दोबारा नियमों का उल्लंघन करते हुए पकड़ा गया, तो उस पर भारी जुर्माना लगाने के साथ-साथ विधिक कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular