चीफ़ एडिटर – अमर नाथ साहू
यूपी हेड – अजय लखमानी

वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र स्थित ताजपुर ग्राम सभा में नहर के पास लगी स्ट्रीट लाइट पिछले करीब तीन महीने से खराब पड़ी है। इस कारण रात के समय राहगीरों और स्थानीय लोगों को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सावन के पवित्र महीने में वाराणसी-गाजीपुर हाईवे पर कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ गई है। सड़क किनारे स्ट्रीट लाइट खराब होने से उन्हें भी अंधेरे में यात्रा करनी पड़ रही है, जिससे दुर्घटना का खतरा बना हुआ है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, यह स्ट्रीट लाइट केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय के प्रयासों से लगवाई गई थी। हालांकि, लंबे समय से खराब होने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों का इस ओर ध्यान नहीं गया है।
स्थानीय निवासियों ने बताया कि स्ट्रीट लाइट को ठीक कराने के लिए कई बार शिकायतें दर्ज कराई जा चुकी हैं, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों से जल्द से जल्द खराब स्ट्रीट लाइट को दुरुस्त करने की मांग की है, ताकि कांवरियों और आम राहगीरों को असुविधा न हो।



