चीफ़ एडिटर – अमर नाथ साहू
मण्डल ब्यूरो – चन्दन रंजीत यादव

वाराणसी के शिवपुर विधानसभा क्षेत्र (386) के बरियासनपुर स्थित कल्याणम लॉन में समाजवादी पार्टी की ‘PDA जन पंचायत एवं स्वजनों से जनसंवाद’ कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और स्थानीय लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व राज्य मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा थे। उन्होंने अपने संबोधन में पार्टी की नीतियों और PDA यानी पिछड़ा, दलित एवं अल्पसंख्यक वर्ग के अधिकारों के प्रति पार्टी की प्रतिबद्धता पर जोर दिया।

जन पंचायत के दौरान स्थानीय समस्याओं, जनकल्याणकारी योजनाओं और संगठन को मजबूत करने पर चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय लोगों से संवाद किया गया, जिसमें वक्ताओं ने पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के आयोजक एवं वरिष्ठ सपा नेता Er. आर.एन. यादव ने उपस्थित लोगों, कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता ने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया है।
पार्टी नेताओं ने इस कार्यक्रम को शिवपुर क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। कार्यक्रम के समापन के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया।



