HomeUncategorizedसंत कवर राम सिन्धी युवा समिति ने आयोजित की रक्तदान शिविर, काम्या...

संत कवर राम सिन्धी युवा समिति ने आयोजित की रक्तदान शिविर, काम्या वलेचा ने भी की रक्तदान : कहा, रक्तदान महादान

चीफ एडिटर : अमर नाथ साहू
डिस्ट्रिक्ट ब्यूरो : राकेश वलेचा

वाराणसी। संत कवर राम सिन्धी युवा समिति विगत कई वर्षों से सेवा कार्य करते आ रही है। वक्ताओं ने कहा कि मुख्य संरक्षक परम श्रद्धेय बाबा साई जी को श्रद्धांजलि स्वरूप समर्पित है। उनके जीवन का मूल उद्देश्य “नर सेवा नारायण सेवा” रहा है, और संस्था उन्हीं के दिए उद्देश्य पर चलती आ रही है। इसी के अंतर्गत संस्था द्वारा बीते 2 नवंबर को अमर नगर स्थित संत कवर राम कुटिया में रक्त दान शिविर का आयोजन किया , जिसमें युवा से लेकर वरिष्ठ लोगों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

शिविर में काम्या वलेचा ने पहली बार रक्त दान किया, जो कि एक सराहनीय पहल है। इस सेवा कार्य में मुख्य रूप से संस्था के संरक्षक नरेश बढ़ानी, चंदन रुपानी, कमल हरचानी, सुनील वाध्या, अजय रूपेजा, रतन राजवानी, और हिमांशु देवेश उपस्थित थे। उक्त जानकारी संस्था के अध्यक्ष जय लालवानी ने दी।

पहली बार रक्तदान कर काम्या ने कहा कि रक्तदान करना एक जीवन-रक्षक और जरूरी कार्य है, क्योंकि आपका एक दान किसी दुर्घटना, सर्जरी, कैंसर या सिकल सेल रोग से पीड़ित व्यक्ति के लिए जीवन का सहारा बन सकता है। रक्तदान एक सुरक्षित और सरल प्रक्रिया है जिसमें आमतौर पर लगभग 30 से 60 मिनट लगते हैं। यह एक नेक काम है जो जरूरतमंदों की मदद करता है और समुदाय में रक्त की आपूर्ति को स्थिर रखता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular