HomeUncategorizedपारिवारिक कलह के बीच रसड़ा के छितौनी में ध्रुव सोनी ने फांसी...

पारिवारिक कलह के बीच रसड़ा के छितौनी में ध्रुव सोनी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जाँच में जुटी पुलिस

ब्यूरो रिपोर्ट : रवि प्रताप आर्य

बलिया। रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के ग्रामसभा छितौनी में गृह कलह के दौरान एक व्यक्ति ने मंगलवार देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 30 वर्षीय ध्रुव सोनी के रूप में हुई है, जिसने अपनी पत्नी से चल रहे विवाद के बाद यह कदम उठाया।
ध्रुव सोनी बलिया जिले के सहतवार थाना क्षेत्र के पूर्व टोला सहतवार का निवासी था। वह अपनी पत्नी ममता और दो बच्चों के साथ छितौनी गांव में किराए के मकान में रहता था।


ग्रामीणों ने बताया कि ध्रुव सोनी और उसकी पत्नी ममता के बीच किसी बात को लेकर लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते ध्रुव सोनी ने देर रात अपने कमरे में छत के पंखे से फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना मिलने पर रसड़ा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मृतक के माता-पिता और पत्नी से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular