चीफ एडिटर – अमर नाथ साहू
रिपोर्ट – अभिषेक सोनकर

वाराणसी जिले के कपसेठी थाना क्षेत्र में श्रीरामपुर सियरहा ग्रामीण स्टेडियम में बच्चों और युवाओं के लिए खेलकूद और शारीरिक व्यायाम की पाठशाला शुरू की गई है।
यह पहल युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग, वाराणसी और युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग, वाराणसी चला रहे हैं। इसका मकसद ग्रामीण इलाकों की खेल प्रतिभाओं को अच्छे मौके और सही ट्रेनिंग देना है।

स्टेडियम में आसपास के गांवों से बच्चे रोज आते हैं। उन्हें कई तरह के खेल और शारीरिक व्यायाम कराए जाते हैं। इस ट्रेनिंग से बच्चों में अनुशासन, शारीरिक क्षमता, आत्मविश्वास और टीम भावना बढ़ाने की कोशिश की जा रही है। ग्रामीण बच्चों को खेल के लिए बढ़ावा देने में यह पहल काफी अहम मानी जा रही है।

सरकार ने यहां मुख्य रूप से अनुपम यादव को टीचर नियुक्त किया है। उनके मार्गदर्शन में बच्चों को खेलकूद और शारीरिक व्यायाम की ट्रेनिंग दी जा रही है। ट्रेनिंग के दौरान बच्चों की शारीरिक क्षमता और खेल प्रतिभा को निखारने पर खास ध्यान दिया जा रहा है। ग्राम प्रधान संरक्षक मंगल सिंह के अथक प्रयासों से स्टेडियम में काफी सपोर्ट मिला

स्थानीय लोगों का कहना है कि स्टेडियम में ऐसी खेल गतिविधियां चलने से इलाके के बच्चों और युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अच्छा मंच मिलेगा। इससे उम्मीद है कि भविष्य में ग्रामीण इलाकों से भी अच्छे खिलाड़ी निकलेंगे।




