HomeUncategorizedव्यापारियों ने इंस्पेक्टर रसड़ा को जन्मोत्सव की दी बधाई, कहा मौत को...

व्यापारियों ने इंस्पेक्टर रसड़ा को जन्मोत्सव की दी बधाई, कहा मौत को मात देकर जनता के लिए जी रहे हैं इंस्पेक्टर योगेंद्र बहादुर सिंह

ब्यूरो रिपोर्ट : रवि प्रताप आर्य

बलिया। पुलिस विभाग से अक्सर आम जनता दूरी बनाकर रहती है, आम व्यक्ति पुलिस से प्रायः डरा -सहमा रहता है लेकिन ये बातें, ये भाव तब समाप्त हो जाता है, ज़ब पुलिस अधिकारी जनता के बीच में रहे, जनता को अपना परिवार मानें. पुलिस और पब्लिक में प्रगाढ़ मित्र व्यवहार वर्षों बाद रसड़ा इंस्पेक्टर के कार्यकाल में देखने को मिला है। कार्य सरकार में व्यस्त रहते हुए अपना समय जनता के बीच में व्यतीत करने वाले न्यायप्रिय -लोकप्रिय इंस्पेक्टर, इंस्पेक्टर योगेंद्र बहादुर सिंह आज थाना क्षेत्र के आम से लेकर खास लोगों के लिए ख़ास बन चुके हैं। किसी दार्शनिक ने कहा है कि व्यक्ति अपने पद से नहीं बल्कि अपने कर्म, आचरण – व्यवहार से लोकप्रिय व महान बनता है।


बीते शनिवार को रसड़ा थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र बहादुर सिंह रोज की तरह सुबह दस बजे अपने कार्यालय पहुंचते हैं। जैसे वो कार्यालय में कदम रखते हैं तो कार्यालय की साज -सज्जा, आभा से काफी प्रसंचित हो उठते हैं। चारों तरफ़ गुब्बारा व हैप्पी बर्थडे का टैग लगा हुआ था। अभी वो कार्यालय की साज सज्जा को निहार ही रहे थे कि पीछे से उनके हमराही व सिपाही एक स्वर में बोल पड़ते हैं, हैप्पी बर्थडे टू यू, हैप्पी बर्थडे टू यू बड़े साहब, हैप्पी बर्थडे इंस्पेक्टर साहब. इतना सब सुनते व देखते हुए इंस्पेक्टर रसड़ा प्रसन्न हो उठे। उन्होंने सबको धन्यवाद प्रेषित किया। फिर सभी अपने -अपने ड्यूटी में लग गए। पूरे दिन थाना में आम जनता का आवागमन लगा रहा। सामाजिक लोग प्रभारी निरीक्षक से मिलकर जन्मदिन की बधाई देते रहे। किसी ने बुके तो किसी ने उपहार भेंट कर जन्मोत्सव की शुभकामनाएं प्रेषित किया।


इसी बीच भाजपा के आई टी विभाग विधानसभा संयोजक अविनाश सोनी व इकबाल अंसारी ने प्रतिष्ठित व्यापारियों के साथ थाना पहुंच इंस्पेक्टर योगेंद्र बहादुर सिंह के जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं अर्पित किए।


वहीं भाजपा नेता अविनाश सोनी ने कहा कि आने वाला प्रत्येक नया दिन आपके जीवन में अनेक सफलताएं एवं अपार खुशियां लेकर आए। इस अवसर पर ईश्वर से यही प्रार्थना है कि आप वैभव, उन्नति प्रगति,आदर्श,स्वास्थ,प्रसिद्धि और समृद्धि के साथ आजीवन जीवन पथ पर गतिमान रहें। मान मिले सम्मान मिले आपको खुशियों का वरदान मिले। जन्मदिन की एक बार और लख – लख हार्दिक शुभकामनाएं। अविनाश सोनी ने कहा कि रसड़ा के लिए ये परम गौरव की बात है कि साहसी,कर्मयोगी व निष्ठावान जैसे प्रतिभाओं के धनी, शानदार -दमदार व्यक्तित्व वाले रियल सिंघम योगेंद्र बहादुर सिंह रसड़ा के थाना प्रभारी निरीक्षक हैं।

जो मौत को मात देकर जनता के लिए जी रहे हैं। ऐसे लोग बिरले ही मिलते हैं। वहीं स्वर्ण व्यवसायी विश्वनाथ वर्मा उर्फ गोलू, डॉ. विनय सिंह, हर्षित सोनी, उमेश कुमार वर्मा सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular