HomeUncategorizedविश्वास जायसवाल के नेतृत्व में अगस्त में होगा वैश्य एकता मंच (उ.प्र.)...

विश्वास जायसवाल के नेतृत्व में अगस्त में होगा वैश्य एकता मंच (उ.प्र.) का गठन

चीफ एडिटर : अमर नाथ साहू

वाराणसी। वैश्य समाज को संगठित कर सामाजिक एकता एवं आपसी सहयोग को नई दिशा देने के उद्देश्य से वैश्य एकता मंच (उत्तर प्रदेश) का विधिवत गठन आगामी अगस्त माह में किया जाएगा। यह जानकारी संस्था के संस्थापक विश्वास जायसवाल ने दी।

उन्होंने बताया कि वैश्य एकता मंच का मुख्य उद्देश्य समाज के सभी वर्गों को एक सूत्र में जोड़ना, आपसी सहयोग की भावना को मजबूत करना तथा सामाजिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े कार्यों को संगठित रूप से आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से संस्था के सदस्य व्हाट्सएप समूह के माध्यम से एक-दूसरे के सहयोग, सामाजिक गतिविधियों तथा विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यों में सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं।

विश्वास जायसवाल ने बताया कि अब इस पहल को व्यापक स्वरूप देते हुए प्रदेश स्तर पर संगठन का औपचारिक गठन करने का निर्णय लिया गया है। अगस्त माह में आयोजित होने वाले गठन समारोह के दौरान संगठन की कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा तथा विभिन्न पदों पर सम्मानित एवं सक्रिय पदाधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी।

उन्होंने कहा कि संगठन का लक्ष्य अधिक से अधिक वैश्य समाज के लोगों को मंच से जोड़कर एक सशक्त सामाजिक नेटवर्क तैयार करना है, जिससे समाज के लोगों को हर स्तर पर सहयोग एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जा सके। साथ ही शिक्षा, सामाजिक सेवा, युवाओं के सशक्तिकरण तथा समाजहित के विभिन्न कार्यक्रमों को निरंतर संचालित किया जाएगा।

संस्थापक विश्वास जायसवाल ने वैश्य समाज के सभी लोगों से संगठन से जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि एकजुट होकर ही समाज के हितों की प्रभावी ढंग से रक्षा की जा सकती है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि वैश्य एकता मंच आने वाले समय में उत्तर प्रदेश में सामाजिक समरसता, सहयोग और जनसेवा का एक सशक्त मंच बनकर उभरेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular