HomeUncategorizedवाहन चोरी के आरोपी को भेलूपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार, कब्जे से...

वाहन चोरी के आरोपी को भेलूपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार, कब्जे से चार अदद स्कूटी बरामद

चीफ एडिटर : अमर नाथ साहू

वाराणसी। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत भेलूपुर पुलिस टीम ने वाहन चोरी के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की चार स्कूटी बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार कार्रवाई पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देश पर पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन तथा अपर पुलिस उपायुक्त के पर्यवेक्षण में की गई।

पुलिस को मुखबिर की सूचना, सीसीटीवी फुटेज व अन्य इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों से जानकारी मिली थी कि थाना भेलूपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 0521/2026, धारा 303(2) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त विशाल विश्वकर्मा पुत्र राज कुमार विश्वकर्मा, निवासी शिल्पी सिनेमा खोजवा, थाना भेलूपुर, वाराणसी, उम्र करीब 25 वर्ष, संकुलधारा पोखरा के पीछे मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने 10 सितंबर 2026 की रात करीब 23:50 बजे उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की चार स्कूटी बरामद की हैं। बरामद वाहनों में UP65FM5607, UP65DA0471, UP65CX8065 और UP65BY0295 शामिल हैं।

पुलिस के मुताबिक मामले में थाना भेलूपुर पर मुकदमा दर्ज है। वाहन UP65FM5607 के संबंध में अज्ञात चोर के विरुद्ध चोरी का मुकदमा पंजीकृत कराया गया था। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी भेलूपुर और चेतगंज थानों में विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज बताए गए हैं।

आपराधिक इतिहास के अनुसार आरोपी के विरुद्ध भेलूपुर थाने में वर्ष 2026 के मुकदमे के अलावा वर्ष 2025 में दो तथा वर्ष 2020 में एक मुकदमा दर्ज है।

गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना भेलूपुर पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम: प्रभारी निरीक्षक दुर्गा सिंह, चौकी प्रभारी दुर्गाकुंड उपनिरीक्षक संदीप कुमार सिंह, चौकी प्रभारी खोजवा उपनिरीक्षक मनोज कुमार चौहान, उपनिरीक्षक श्याम सुन्दर तथा कांस्टेबल सरजू कुमार भारती, संदीप कुमार, सुनील चौधरी, पवन कुमार, रिंकू कुमार विवेक और रिंकू कुमार सौरभ शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular