HomeUncategorizedवाराणसी MLC चुनाव में आशुतोष सिन्हा 16,984 वोटों से आगे: भाजपा के...

वाराणसी MLC चुनाव में आशुतोष सिन्हा 16,984 वोटों से आगे: भाजपा के केदार सिंह को 33,478 वोट, प्रथम वरीयता के मतों में सपा को बढ़त

चीफ एडिटर – अमर नाथ साहू
रिपोर्ट – सत्यम गुप्ता

Oplus_16908288

वाराणसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी चुनाव की मतगणना में सपा प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा ने बढ़त बना रखी है। पहड़िया स्थित मतगणना केंद्र पर प्रथम वरीयता के मतों की 9वें और अंतिम चक्र की गिनती पूरी हो गई है। इसके बाद सपा प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा भाजपा के केदार सिंह से आगे चल रहे हैं।

मतगणना के आंकड़ों के मुताबिक, आशुतोष सिन्हा को 50,462 वोट मिले हैं, जबकि भाजपा प्रत्याशी केदार सिंह को 33,478 वोट प्राप्त हुए हैं। इस तरह दोनों के बीच 16,984 वोटों का अंतर बताया गया है।

प्रथम वरीयता के मतों में सपा आगे

नौवें चक्र की गिनती पूरी होने के बाद सपा प्रत्याशी की बढ़त बरकरार है। मतगणना के इन आंकड़ों से सपा खेमे में उत्साह है। वहीं, भाजपा प्रत्याशी के समर्थकों की नजर आगे की मतगणना पर है।

मतगणना केंद्र पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस बल और अर्धसैनिक बलों की तैनाती के बीच मतों की गिनती कराई जा रही है। जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारी भी व्यवस्था पर नजर बनाए हुए हैं।

अब आगे क्या?

वरीयता आधारित इस चुनाव में प्रथम वरीयता के मतों की गिनती के बाद जीत के लिए निर्धारित कोटे की स्थिति देखी जाएगी। यदि कोई प्रत्याशी जरूरी कोटा हासिल नहीं करता है, तो नियमानुसार आगे की प्रक्रिया में अन्य वरीयता के मतों की गणना की जा सकती है। ऐसे में अंतिम परिणाम चुनाव के निर्धारित नियमों और मतगणना की प्रक्रिया पूरी हीने के बाद स्पष्ट होगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular