HomeUncategorizedवाराणसी-हाईवे पर स्कार्पियो सवारों ने युवती को कार में खींचाः घर से...

वाराणसी-हाईवे पर स्कार्पियो सवारों ने युवती को कार में खींचाः घर से झूठ बोलकर निकली, फोन बंद होने पर तलाशा तो युवक के साथ मिली

चीफ एडिटर – अमर नाथ साहू
रिपोर्ट – सत्यम गुप्ता

Oplus_16908288

वाराणसी में शुक्रवार की देर शाम हेरिटेज अस्पताल के पास पेट्रोल पंप के बगल में एक लड़की को जबरन एक गाड़ी में बैठाने का वीडियो सामने आया। वीडियो में कई लोग उसे स्कॉर्पियो में जबरन बैठाते दिखाई दे रहे हैं।

स्थानीय लोगों के विरोध करने और हमले की कोशिश का भी दावा किया गया। वीडियो वायरल होने के बाद रोहनिया पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

जांच के बाद मामला पारिवारिक निकला इंस्पेक्टर रोहनिया ने बताया कि वीडियो में दिखाई दे रही स्कॉर्पियो के नंबर के आधार पर उसमें सवार लोगों की पड़ताल की गई। जांच के बाद मामला पारिवारिक निकला। उन्होंने बताया कि लड़की घर से नाराज होकर प्रयागराज घूमने के लिए बिना बताए निकली थी।

परिवार के लोग उसकी तलाश कर रहे थे। इसी दौरान उसको किसी ने वाराणसी में देखा तो परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। कार से आए परिजनों को लड़की हेरिटेज अस्पताल के पास मिली।

पुलिस के अनुसार, लड़की के पिता भी मौके पर पहुंचे। पिता को देखते ही वैष्णवी शर्मा के साथ मौजूद एक युवक चार पहिया वाहन से वहां से फरार हो गया। इसके बाद पिता अपनी बेटी को घर ले जाने लगे।

वह जाने को राजी नहीं थी। इसी दौरान का वीडियो किसी ने बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

किसी लड़के के साथ घूमने गई थी लड़की के पिता संतोष, निवासी बबुरी, चंदौली ने बताया कि उनकी 17 वर्षीय बेटी वैष्णवी शर्मा घर पर पढ़ने जाने की बात कहकर किसी लड़के के साथ घूमने गई थी। बेटी के घर वापस नहीं आने पर परिवार वालों ने उसकी खोजबीन शुरू की। तलाश के दौरान उसे हेरिटेज अस्पताल के पास पाया गया। पिता के अनुसार, लड़की घर जाने के लिए तैयार नहीं थी, जिसके बाद उसे पकड़कर घर ले जाया गया।

पुलिस ने वीडियो में दिख रहे घटनाक्रम की जांच की तो सोशल मीडिया पर किए जा रहे लड़की के अपहरण के दावे की पुष्टि नहीं हुई। परिजनों ने बताया कि कोई युवक मौके पर नहीं मिला।

RELATED ARTICLES

Most Popular