HomeUncategorizedवाराणसी स्टेशन से मोबाइल स्नेचर गिरफ्तारः 1 लाख से ज्यादा के 5...

वाराणसी स्टेशन से मोबाइल स्नेचर गिरफ्तारः 1 लाख से ज्यादा के 5 मोबाइल बरामद, GRP, RPF और CIB की टीम ने पकड़ा

चीफ एडिटर – अमर नाथ साहू
क्राइम ब्यूरो – पंकज भाटिया

Oplus_16908288

वाराणसी कैंट स्टेशन पर GRP, RPF और CIB की संयुक्त टीम ने एक मोबाइल स्नेचर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रोहित बनवासी निवासी रानी पोखरा, शिवपुर और स्थायी पता कठराव, जौनपुर के रूप में हुई है। उसके पास से पांच मोबाइल बरामद हुए हैं, जिनकी कीमत एक लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है।

GRP इंस्पेक्टर रजोल नागर के मुताबिक, पुलिसकर्मी RPF और CIB अधिकारियों के साथ स्टेशन पर रूटीन चेकिंग और गश्त कर रहे थे। इसी दौरान शाम करीब 6 बजे सर्कुलेटिंग एरिया की बंद पड़ी पार्किंग में बरगद के पेड़ के चबूतरे पर एक संदिग्ध युवक बैठा दिखाई दिया।

युवक के पास एक पिट्ठू बैग था। पुलिसकर्मियों ने उससे पूछताछ की तो वह वहां से जाने लगा। शक होने पर टीम ने उसे पकड़ लिया और GRP पोस्ट पर ले आई।

बैग की तलाशी में मिले 5 मोबाइल

पूछताछ में युवक ने अपना नाम रोहित बनवासी बताया। पुलिस ने उसके बैग की तलाशी ली तो पांच मोबाइल बरामद हुए। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में रोहित ने इन मोबाइल को ट्रेनों से चोरी करने की बात बताई।

रिकॉर्ड चेक करने पर इनमें से एक मोबाइल मुकदमा संख्या 220/2026 से संबंधित पाया गया। पुलिस अब बरामद अन्य मोबाइल के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है।

ट्रेन में यात्रियों को बनाता था निशाना

GRP के अनुसार, रोहित ट्रेस में यात्रियों के पास बैठकर उन लोगों पर नजर रखता था, जो मोबाइल लेकर ट्रेन के दरवाजे के पास बैठे होते थे। आउटर या सुनसान स्थान आने पर वह कथित तौर पर यात्रियों से मोबाइल छीनकर चलती ट्रेन से उतर जाता था।

पूछताछ में आरोपी ने कुछ अन्य मोबाइल स्नेचरों के नाम भी बताए हैं। GRP और RPF अब उनके बारे में जानकारी जुटाकर तलाश कर रही है।

मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां से जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस बरामद मोबाइल और आरोपी से मिली जानकारी के आधार पर ट्रेन में मोबाइल चोरी और स्नेचिंग की अन्य घटनाओं की भी जांच कर रही है।

Oplus_16908288
RELATED ARTICLES

Most Popular