यूपी हेड : अमर नाथ साहू

वाराणसी। वाराणसी में बीएचयू हैदराबाद गेट पर एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार ने होम स्टे के नाम पर चलने वाले सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। चितईपुर इलाके में किराए पर मकान लेकर एसएस गेस्ट हाउस चलाया जा रहा था, जिसमें युवक-युवतियों से ऑनलाइन बुकिंग ली जाती थी। इसमें बड़े संस्थानों से जुड़े युवक भी ग्राहक के तौर पर पहुंचते थे।

पिछले दिनों एक ग्राहक से विवाद के बाद पुलिस को इस गेस्ट हाउस में अवैध कारोबार की जानकारी मिली। छापेमारी करते हुए मकान में चल रहे देह व्यापार कारोबार को पकड़ लिया। जहां पता चला होम स्टे के लिए किराए पर मकान लेकर चोरी छिपे देह व्यापार चल रहा था।
एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार ने जब छापा मारा तो गेस्ट हाउस का नजारा ही कुछ और था। अंदर महिलाएं और पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में थे। अंदर के कमरों को अंधेरे में रखा गया था और कमरों में अलग माहौल था। कुल 17 लोगों को मौके पर पुलिस ने दबोच लिया।
पुलिस टीम ने मौके से 9 महिलाएं और 2 ग्राहक पुरुष और 5 वर्कर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को देखकर भाग रहे एसएस गेस्ट हाउस मालिक को भी मौके से हिरासत में लिया। सभी को चितईपुर थाने लाकर पूछताछ की जा रही है।
चितईपुर चौकी क्षेत्र के हैदराबाद गेट के समीप स्थित गेस्ट हाउस में तलाशी में कंडोम, शक्तिवर्धक दवाएं और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई। सभी के खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।



