HomeUncategorizedवाराणसी में स्कूली छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्राः गूंजा वन्देमातरम और भारत...

वाराणसी में स्कूली छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्राः गूंजा वन्देमातरम और भारत माता की जय का जयघोष, DAV कॉलेज ने किया आयोजन

चीफ़ एडिटर – अमर नाथ साहू
यूपी हेड – अजय लखमानी

Oplus_16908288

आजादी का जश्न मनाने के लिए पूरा देश तैयार है। इसी क्रम में अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर डीएवी कालेज से विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस तिरंगा यात्रा में डीएवी कालेज के 2000 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। विशाल तिरंगा यात्रा जब कैंपस से निकलकर बाहर आयी तो पूरा रास्ता भारता माता की जय और वन्देमातरम के जयघोष से गुंजायमान हो उठा।

यह तिरंगा यात्रा डीएवी कालेज से निकलकर महामृत्युंजय मंदिर, मैदागिन चौराहा, लोहटिया, औसानगंज होते हुए वापस विद्यालय पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान पुलिस फोर्स भी मौजूद रही।
प्रधानमंत्री के आह्वान पर हुआ आयोजन

इस तिरंगा यात्रा को लेकर डीएवी कालेज के प्रिंसिपल अशोक कुमार सिंह ने बताया – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरे देश में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। इसी क्रम में आज हमारे कालेज से भी छात्र-छात्राओं ने तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें पीजी कालेज के स्टूडेंट्स और प्रोफेसर भी मौजूद रहे। यह यात्रा देश की अखंडता और एकता की परिचायक है।

पूरा देश एकजुट होकर ही प्रधानमंत्री के विजन पर आगे बढ़ रहा है और साल 2047 में देश विकसित देशों की श्रेणी में खड़ा होगा। देश हमारा जो स्वतंत्र हुआ उसको याद करने के लिए और हमारे स्वतंत्रता सेनानियों की उस मेहनत और लगान को याद करने और उनकी कुर्बानी को याद करने के लिए यह यात्रा निकाली गयी है।

एकता का सन्देश दे रही यात्रा

डीएवी पीजी कालेज की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ आहूति सिंह ने बताया – हमारे प्रधानमंत्री के निर्देशनुसार यह तिरंगा यात्रा पूरे काशी क्षेत्र में निकाली जा रही है। इसी क्रम में आज डीएवी कालेज से तिरंगा यात्रा निकाली क्रम में आज डीएवी कालेज से तिरंगा यात्रा निकाली गयी है । इससे अखंडता और एकता को मजबूती मिलेगी। इस यात्रा से यही संदेश देने की कोशिश की गई है की हम सभी सनातनी एक हैं और हम सब भारतवासी एक हैं।

छात्राओं ने जताई खुशी

सृष्टि जायसवाल ने बताया – तिरंगा यात्रा में एनसीसी की तरफ से मुझे पायलट बनाया गया था। इस तिरंगा यात्रा से आज हम लोगों ने देश की अखंडता और सम्प्रभुता का सन्देश दिया है। विद्यालय में पढ़ने वाले हर धर्म और समुदाय के छात्र शामिल थे जो हमारे देश की अखंडता का परिचायक है।

RELATED ARTICLES

Most Popular