HomeUncategorizedवाजिदपुर में सड़क की पटरी धंसी, बड़ा गड्डाःओवरब्रिज के पास कई महीनों...

वाजिदपुर में सड़क की पटरी धंसी, बड़ा गड्डाःओवरब्रिज के पास कई महीनों से हादसे का खतरा

चीफ़ एडिटर – अमर नाथ साहू
ब्यूरो चीफ़ – प्रदीप साह

Oplus_16908288

हरहुआ में बाबतपुर-वाराणसी मार्ग पर प्रज्ञा हॉस्पिटल से आगे वाजिदपुर ओवरब्रिज के पास सड़क की पटरी महीनों से धंसी हुई है। पटरी धंसने के कारण सड़क किनारे एक बड़ा गड्डा बन गया है, जिससे किसी भी समय गंभीर दुर्घटना होने का खतरा है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, संबंधित विभाग को इसकी वो एमएल जानकारी होने के बावजूद अब तक मरम्मत नहीं कराई गई है।

जौनपुर की ओर से आने वाले कई वाहन चालक अक्सर रास्ते की जानकारी न होने के कारण हरहुआ ओवरब्रिज पर चढ़ जाते हैं। ओवरब्रिज पार करने के बाद जब उन्हें प्रयागराज, राजातालाब, गाजीपुर, सारनाथ या आजमगढ़ की ओर जाना होता है, तो वे वाजिदपुर सर्विस रोड की तरफ से वापस लौटते हैं। इस दौरान सड़क की धंसी हुई पटरी पर बने गड्ढे से दुर्घटना का खतरा बना रहता है।

स्थानीय कमलेश यादव अजय यादव बच्चा यादव सुजीत पटेल अभिषेक यादव सहित अन्य निवासियों के मुताबिक, रात के समय यह गड्ढा अधिक खतरनाक हो जाता है। तेज रफ्तार वाहन या बाइक सवार अचानक इसकी चपेट में आने पर अनियंत्रित होकर पलट सकते हैं। विशेष रूप से दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह स्थान दुर्घटना का कारण बन सकता है।

ग्रामीणों ने इस स्थिति पर नाराजगी व्यक्त की है। उनका कहना है कि बाबतपुर-वाराणसी मार्ग पर अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि और अन्य जिम्मेदार लोग नियमित रूप से आवागमन करते हैं, फिर भी महीनों से इस गड्ढे पर किसी का ध्यान नहीं गया। लोगों ने संबंधित विभाग से तत्काल गड्ढे को भरवाकर सड़क की पटरी को दुरुस्त करने की मांग की है, ताकि किसी बड़े हादसे को टाला जा सके।

इस संबंध में एनएचएआई के साइट इंजीनियर अमन कुमार ने बताया कि कंपनी द्वारा सड़क बनाने वाली मशीन उपलब्ध नहीं थी, जो एक दिन पहले ही आई है। उन्होंने कहा कि उन्हें अब इस गड्ढे की जानकारी मिली है और इसे जल्द ही, अधिकतम कल तक, भरकर पटरी को दुरुस्त कर दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular