HomeUncategorizedवाराणसी में राहुल गांधी पर FIR: पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद पर...

वाराणसी में राहुल गांधी पर FIR: पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद पर भी रिपोर्ट, संत बोले- संसद के बाहर सनातन का अपमान किया

चीफ़ एडिटर – अमर नाथ साहू
मण्डल ब्यूरो – रोहित चौरसिया

वाराणसी में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और दो सांसदों पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। पातालपुरी मठ के पीठाधीश्वर जगद्‌गुरु बालक दास की तहरीर पर शनिवार की दोपहर करीब 2 बजे पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। यह रिपोर्ट दिल्ली में संसद भवन के बाहर राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण में पेश किए गए नाटक के खिलाफ हुई है।

संतों ने बताया कि संसद में चढ़ावा चोरी के नाम पर जो कुछ भी दिखाया गया, वह सनातन का अपमान है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है।

डीसीपी काशी जोन गौरव बंसवाल ने बताया –

” संतों की तहरीर पर रायबरेली के सांसद राहुल गांधी, बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव और अयोध्या से सांसद अवधेश प्रसाद पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
संसद में चढ़ावा चोरी के नाटक का विरोध

दरअसल शुक्रवार को संसद के बाहर पप्पू यादव पुजारी के वेश में दानपेटी लेकर पहुंचे थे। इसमें राहुल गांधी ने चंदा डाला था। इसके बाद ‘चोरी पकड़े जाने’ का नाटक करते हुए अवधेश प्रसाद समेत कई विपक्षी सांसदों ने पप्पू यादव की सांकेतिक पिटाई की थी। इस पर भाजपा ने कटाक्ष किया था। संत समाज ने भी विरोध जताया है।

‘राहुल, पप्पू यादव ने जो किया वह अक्षम्य है’

पातालपुरी मठ के पीठाधीश्वर जगद्‌गुरु बालक दास के नेतृत्व में संतों का प्रतिनिधिमंडल शनिवार की दोपहर एक बजे डीसीपी काशी गौरव बंसवाल के कार्यालय पहुंचज्ञ। डीसीपी से मुलाकात की। यहां उन्होंने उन्हें एक तहरीर की कॉपी दी।

इस दौरान जगद्‌गुरु बालक दास ने बताया कि- संसद में जिस तरह से पप्पू यादव ने भगवान राम का और सनातन का अपमान किया वह अक्षम्य है। जिस तरह से यह कृत्य किया गया उसे कोई भूल नहीं सकता और इससे हमारी धार्मिक भावना आहत हुई है। ऐसे में हमने FIR दर्ज करने की मांग की है।
पप्पू यादव ने किया संत समाज का अपमान

महंत जगदीश्वनाथ ने कहा- देश के सबसे बड़े मंदिर संसद में पप्पू यादव नामक व्यक्त ने साधु का वेश धरकर भगवान, संत समाज और गेरुआ वस्त्र का अपमान कर रहा है। उसी के लेकर आज हम लोगों ने FIR दर्ज कराई है। उन्होंने कहा भगवान का चित्र रखकर गेरूआ पहनकर टीका लगाकर सनातन का इतना अपमान।

टोपी लगाकर करें सिर तन से जुदा हो जाएगा

जगदीश्वरनाथ ने आगे कहा – संत समाज शांत है तो कुछ भी करोगे। हिम्मत है तो कभी सिर पर टोपी पहनकर कुछ करो तो जानें । सिर तन से जुदा न हो जाए तो कहना। देश में जो संतों का सम्मान नहीं करेगा, हम उसे माफ नहीं करेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular