HomeUncategorizedवाराणसी: राजातालाब तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस, 285 शिकायतें पहुंचीं: केवल 22...

वाराणसी: राजातालाब तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस, 285 शिकायतें पहुंचीं: केवल 22 मामलों का हो सका निस्तारण, भूमि विवाद से लेकर बिजली-पानी तक की शिकायतें

चीफ़ एडिटर – अमर नाथ साहू
ब्यूरो – राकेश सदेजा

वाराणसी के राजातालाब तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। अपर जिलाधिकारी (एडीएम-ई) पंकज कुमार ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस दौरान कुल 285 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से केवल 22 का मौके पर निस्तारण हो सका।

शेष मामलों को संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजा गया। एडीएम पंकज कुमार ने अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित समय सीमा के भीतर निस्तारण करने के निर्देश दिए।
समाधान दिवस में सड़क, नाली, राशन कार्ड में नाम जोड़ने-घटाने, भूलेख में संशोधन, नामांतरण, वरासत, विद्युत और पेयजल से संबंधित शिकायतें प्रमुखता से सामने आईं। इसके अतिरिक्त, पुलिस विभाग से जुड़े मारपीट, रुपये लेकर वापस न करने और अन्य विवादों की शिकायतें भी दर्ज की गईं।

मटूका निवासी विजय बहादुर ने आरोप लगाया कि उनकी आराजी में बिना वैध आधार के 30 फीट की बरामद दर्शाते हुए नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने इस मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की।

एक अन्य शिकायतकर्ता महेंद्र वर्मा ने खतौनी में दर्ज त्रुटिपूर्ण अंश को संशोधित कराने के लिए दिए गए प्रार्थना पत्र पर गुमराह कर फर्जी रिपोर्ट प्रेषित किए जाने का आरोप लगाया।

कचनार, राजातालाब निवासी दीनदयाल ने शिकायत की कि उनके भतीजो ने उनका फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाकर जमीन पर कब्जा कर लिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें अपनी जमीन के उपयोग से जबरन रोका जा रहा है और इस मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की।

संपूर्ण समाधान दिवस में एडीएम पंकज कुमार, एसडीएम राजातालाब, तहसीलदार राजातालाब, एसीपी पिंडरा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। एडीएम ने सभी अधिकारियों को पुनः निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का गुणवत्ता के साथ समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

RELATED ARTICLES

Most Popular