HomeUncategorizedइंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में खिलाड़ियों का दबदबा: कोलकाता में वाराणसी ने पहले...

इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में खिलाड़ियों का दबदबा: कोलकाता में वाराणसी ने पहले दिन 7 गोल्ड सहित 14 पदक जीते

चीफ़ एडिटर – अमर नाथ साहू
रिपोर्ट – अभिषेक सोनकर

Oplus_16908288

वाराणसी के वारियर्स अकादमी के कराटे खिलाड़ी एक बार फिर काशी का नाम इंटरनेशनल प्रतियोगिता में ऊंचा कर रहे हैं। कोलकता में 31 अगस्त से शुरू हुई इंटरनेशनल कराटे प्रतियोगिता में वाराणसी के कराटे खिलाड़ियों ने पहले दिन ही शानदार खेल का प्रदर्शन दिखाते हुए 14 पदक पर अपना कब्जा जमा लिया। जिसमें से 7 गोल्ड, 2 सिल्वर और 5 कांस्य पदक हैं। इसमें दो खिलाड़ियों को डबल स्वर्ण पदक मिला है।
पंखुड़ी और हरगुण की डबल सफलता

वारियर्स अकादमी की संचालिका और प्रदेश की पहली महिला ब्लैक बेल्ट खिलाड़ी अनीता सिंह ने बताया-वाराणसी से यूपी टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए खिलाड़ियों ने तीन दिवसीय प्रतियोगिता के पहले दिन ही कमाल का प्रदर्शन किया है।

खिलाड़ियों ने 7 स्वर्ण पदक सहित कुल 14 पदक पर कब्जा जमाया है। दूसरी बार यूपी की टीम कुमिते में पार्टिसिपेट कर रही है। हमारी टीम की हरगुण और पंखुड़ी ने काता और कुमिते दोनों में गोल्ड लाकर यूपी और बनारस का मान बढ़ाया है।
पहले दिन इन्होने जीता पदक

अनीता सिंह ने बताया – पहले दिन अंडर-14/15 के 61 किलो भार वर्ग में हरगुन को दो स्वर्ण पदक, पंखुड़ी को 50 किलो भार वर्ग में दो स्वर्ण पदक, अंडर-16/17 शैव्या को 59 किलो भार वर्ग में एक स्वर्ण पदक एक रजत पदक वहीं टीवीशा को 53 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक मिला है।

वहीं बालक वर्ग में अंडर- 16/17 में 55 किलो भार वर्ग में अंशुमान को स्वर्ण पदक, ओम को 75 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक और अंडर- 14/15 के 78 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक मिला है।

Oplus_16908288
RELATED ARTICLES

Most Popular